shradh paksha
✕

गैंगरेप में यूपी, रेप में एमपी टॉप पर

Webdunia
शनिवार, 14 अप्रैल 2018 (11:52 IST)
- शादाब नज़्मी & नितिन श्रीवास्तव
 
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विधायक कुलदीप सेंगर के ख़िलाफ़ नाबालिग़ लड़की के साथ कथित बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। मामले ने बड़ा तूल तब पकड़ा जब आरोपी नाबालिग़ ने सरकार पर अपनी फ़रियाद की अनसुनी करने का आरोप लगाया।
 
इस बीच आरोपी के पिता की अस्पताल में मौत से मामला और ज़्यादा गहरा गया। मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी पर छिड़ी बहस के बीच कुछ तथ्य हैं जिन पर गौर करने की ज़रुरत है।
 
*राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी के 2017 के आंकड़ों बताते हैं कि मध्य प्रदेश वो राज्य है जिसमें रेप के सबसे ज़्यादा मामले दर्ज हुए।
*इसके ठीक बाद नंबर यूपी का आता है जहाँ 4,500 से ज़्यादा बलात्कार संबंधी मामले दर्ज हुए।
 
*यूपी के सन्दर्भ में चौकानें वाली बात ये है कि रेप के दर्ज हुए कुल मामलों में 25% से ज़्यादा आरोपी 12 से 16 के भीतर की नाबालिग़ लड़कियां हैं।
 
*जबकि गैंगरेप के मामले दर्ज होने वाले राज्यों में उतर प्रदेश टॉप पर है और दूसरा नंबर राजस्थान का है।
 
*चुनावों पर नज़र रखने वाली संस्था एसोसिएशन फ़ॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स के मुताबिक़ योगी यूपी में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में 45% मंत्रियों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
 
*यूपी भाजपा के कुल 312 विधायकों में से 114 यानी 37% के ख़िलाफ़ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
 
*इसके बाद नंबर आता है समाजवादी पार्टी का जिसके 36 में 14 यानी 30% विधायकों और बहुजन समाज पार्टी के 19 में से पांच यानी 26% विधायकों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
 
*एनसीआरबी के मुताबिक़ 2016 में भारतीय अदालतों में रेप के 18,552 मामलों पर फ़ैसला आया। इनमें 4,739 मामलों में सज़ा हुई जबकि 13,813 मामलों में आरोपी बरी हुए।

सम्बंधित जानकारी

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

अगला लेख