Hanuman Chalisa

प्रशांत भूषण को बाबा रामदेव से क्यों मांगनी पड़ी माफ़ी?

BBC Hindi
जाने-माने वकील प्रशांत भूषण ने योग गुरु बाबा रामदेव से माफ़ी मांगी है। प्रशांत भूषण ने अपने उस ट्वीट को लेकर माफ़ी मांगी है जिसमें डिफॉल्टर और क़र्ज़माफ़ी को लेकर रामदेव का ज़िक्र किया था।
ALSO READ: रामदेव का दावा, 25000 करोड़ का कारोबार करेगी रुचि सोया और पतंजलि
उन्होंने एक ट्वीट करके कहा, 'बाबा रामदेव से माफ़ी। मैंने पहले एक पोस्टर ट्वीट किया था जिसमें उनका ज़िक्र बतौर डिफॉल्टर किया था जिनका क़र्ज़ माफ़ कर दिया गया। यह पोस्टर एक पोर्टल की ख़बर पर आधारित था जिसमें रुचि सोया को डिफॉल्टर बताया गया था और उनका नाम भी जोड़ा गया था। बाद में मुझे पता चला कि वो (बाबा रामदेव) इसे ख़रीदने की कोशिश कर रहे हैं।'
 
प्रशांत भूषण के ट्वीट पर सोशल मीडिया पर उनकी काफ़ी आलोचना हुई। लोगों ने उनका मज़ाक़ भी उड़ाया। मामला गरमाया तो बाद में प्रशांत भूषण ने वो ट्वीट डिलीट कर दिया। दरअसल, भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने एक आरटीआई के जवाब में बैंकों के विलफुल डिफॉल्टर्स की जो लिस्ट दी है, उनके ख़िलाफ़ सरकार पहले ही कार्रवाई कर चुकी है और इसकी जांच जारी है।
ALSO READ: बाबा रामदेव ने बताया Corona virus का अचूक इलाज, ऐसे तैयार होगा सेनिटाइजर...
सरकार का कहना है कि आरबीआई की ओर से दी गई लिस्ट में जिन 50 डिफॉल्टर्स कंपनियों को शामिल किया गया है, उनके ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज किए जाने के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से भी कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
 
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को ट्वीट करके जानकारी दी कि सरकार क़र्ज़ वसूली के लिए अब तक विलफुल डिफॉल्टर्स पर 9967 रिकवरी सूट, 3515 एफ़आईआर दर्ज करने के साथ ही सरकार भगोड़ा संशोधन अधिनियम का भी इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या के मामलों में कुर्की और बरामदगी के ज़रिए अब तक कुल 18,332.7 करोड़ रुपए वसूले जा चुके हैं।
ALSO READ: बाबा रामदेव की मोदी सरकार को नसीहत, महंगाई और रोजगार पर काम करें
फ़ाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ आरबीआई ने एक आरटीआई के जवाब में बताया कि 30 सितंबर 2019 तक 50 विलफुल डिफॉल्टर्स को दिया गया कुल लोन 68,607 करोड़ रुपए था। गीतांजलि जेम्स, आरईआई एग्रो और विनसम डायमंड्स एंड ज्वेलरी 3 शीर्ष विलफुल डिफॉल्टर्स कंपनियां हैं।
 
गीतांजलि जेम्स पर 5,492 करोड़ रुपए, आरईआई एग्रो लिमिटेड पर 4,314 करोड़ रुपए और विनसम डायमंड एंड ज्वेलरी पर 4,076 करोड़ रुपए का क़र्ज़ है। हालांकि संकेत गोखले की ओर से फ़ाइल की गई आरटीआई के जवाब में सेंट्रल बैंक ने 16 फ़रवरी 2020 तक के सभी विलफुल डिफॉल्टर्स के नाम देने से इंकार कर दिया और कहा कि इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
 
50 शीर्ष विलफुल डिफॉल्टर्स की लिस्ट में रुचि सोया इंडस्ट्रीज़ का भी नाम शामिल है जिसका मामला इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) के तहत निपटा लिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

अगला लेख