Hanuman Chalisa

छत्तीसगढ़ पुलिस क्यों तलाश रही है कबूतर?

Webdunia
शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018 (11:33 IST)
आलोक प्रकाश पुतुल (रायपुर से)
 
छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले की पुलिस कबूतरों की तलाश कर रही है। शहर के हर मुहल्ले में कबूतर तलाशे जा रहे हैं। वो भी एक, दो नहीं, पूरे 120 कबूतर। पुलिस का कहना है कि वह 'विशेष रुचि' लेकर इन कबूतरों को तलाश रही है।
 
असल में ये कबूतर भी कोई आम कबूतर नहीं हैं। दावा है कि ये सभी 'चैंपियन' कबूतर हैं। असल में दुर्ग के कसारीडीह इलाके के रहने वाले रथिंद्र नाथ मायती कबूतरबाज़ी करते हैं। उनके पास सैकड़ों की संख्या में कबूतर हैं। अलग-अलग नस्ल के इन कबूतरों की कीमत लाखों रुपए बताई गई है।
 
रथिंद्र नाथ मायती ने बीबीसी को बताया, "मंगलवार को मेरे तीन मंज़िला मकान के ऊपरी हिस्से में रखे गये 120 कबूतर चोरी हो गए। कबूतरबाज़ी की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में इनमें से अधिकांश कबूतरों ने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। कई-कई घंटे बिना थके ये कबूतर उड़ते हैं, करतब दिखाते हैं। आप समझिये कि मैं बर्बाद हो गया।"
 
मायती ने आसपास में अपने कबूतरों को तलाशा, लेकिन कहीं पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
 
'मेरे कबूतर लौट आएंगे'
दुर्ग कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर के अब पुलिस इस चोरी की जांच कर रही है। पद्मनाभपुर पुलिस चौकी के प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव कहते हैं, "कबूतर कहां गये, यह तो जांच का विषय है। लेकिन मेरी समझ से छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का संभवतः यह पहला मामला है। इस मामले में हम ख़ास रुचि लेकर कबूतर और आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।"
 
इन कबूतरों के मालिक रथिंद्र नाथ मायती को आशंका है कि इसी साल मई और जून के महीने में कबूतरबाज़ी की राष्ट्रीय स्पर्धा हो रही है और उनके 'चैंपियन' कबूतरों को इस स्पर्धा से दूर रखने के लिये किसी ने इस घटना को अंजाम दिया है।
 
मायती को इस बात का भी अफ़सोस है कि हैदराबाद में रहने वाले पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने लाखों रुपए की क़ीमत वाले लगभग 25 कबूतर उन्हें भेंट किए थे। उनमें से भी 10 कबूतर गायब हैं।
 
मायती ख़ुद भी दुर्ग के अलावा पड़ोसी ज़िलों में अपने कबूतरों के बारे में पता करवा रहे हैं। उन्हें इस बात का भरोसा है कि उनके कबूतरों को बस एक बार मौका मिल जाए, वे जहां-कहीं भी होंगे मायती के पास लौट आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

iPad mini को टक्कर देगा Oppo Pad Mini, 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

Poco X8 Pro सीरीज भारत में लॉन्च: 9000mAh बैटरी और 'आयरन मैन' अवतार में मचाएगा धूम, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO का धमाका! 7200mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च

Poco X8 Pro Series Launch : 17 मार्च को भारत में मचेगी धूम, लॉन्च होंगे पोको के दो पावरफुल 5G फोन

अगला लेख