Hanuman Chalisa

पाकिस्तान की गणेश चतुर्थी देखी है कभी

Webdunia
बुधवार, 19 सितम्बर 2018 (12:27 IST)
- शुमाइला जाफरी (कराची से)
 
कराची के क्लिफ़टन इलाक़े में एक छोटा-सा अपार्टमेंट है, जहां इन दिनों जश्न का माहौल है। अपार्टमेंट देव आनंद संदिकर नाम के व्यक्ति का है, जो पाकिस्तान की 'महाराष्ट्र पंचायत' के मुखिया हैं। यह पाकिस्तान में रह रहे मराठियों का समुदाय है, जिनकी संख्या बहुत कम है।
 
 
अपार्टमेंट में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। रंग-बिरंगी साड़ियों और सोने के गहने पहने ये महिलाएं ज़मीन पर बैठ कर मोदक बना रही हैं। ये मोदक उनके सबसे प्रिय त्योहार गणेश चतुर्थी के लिए तैयार किए गए हैं।

देव आनंद की पत्नी मलका कहती हैं, "भगवान गणेश के भोग के लिए हम लोगों ने कई पकवान बनाए हैं, पर मोदक उनका सबसे प्रिय है।" "इसे पारंपरिक तौर पर चावल के आटे, नारियल, गुड़ और सूजी से तैयार किया जाता है। लेकिन आज इसमें कई प्रयोग किए जा रहे हैं। जैसे चॉकलेट मोदक, वनीला फ़्लेवर मोदक आदि..."
 
 
भारत से मंगवाई जाती हैं मूर्तियां
मलका ने घर को बेहद ख़ूबसूरती से सजाया है। एक ख़ास खूशबू से लोगों का स्वागत किया जा रहा है। त्योहार के पहले देव आनंद थोड़े परेशान थे। कुछ साल पहले तक वो भगवान गणेश की मूर्ति दुबई के रास्ते भारत से मंगवाते थे।

वो कहते हैं, "मूर्ति हम लोगों के लिए बेहद ज़रूरी है। यह त्योहार भगवान गणेश को समर्पित है। इसलिए हम चाहते हैं उनकी खूबसूरत से खूबसूरत मूर्ति मंगवाई जाए।" "हालांकि आसपास भी मूर्तियां बनाई जाती हैं, लेकिन इन मूर्तियों की फ़िनिसिंग वैसी नहीं होती जैसी भारत की होती है।"
 
 
रत्नेश्वर महादेव मंदिर में हुई पूजा
इस साल समय पर मूर्ति भारत से पाकिस्तान नहीं पहुंच पाई। देव आनंद ने फिर दुबई में रहने वाले भाई को अपनी परेशानी बताई। उनका भाई गणेश की मूर्ति लेकर खुद दुबई से पाकिस्तान पहुंचा।
 
 
मूर्ति के पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा की शुरुआत हुई। भगवान गणेश पर मोदक और मोतीचूर के लड्डू चढ़ाए गए। इसके बाद समुदाय के लोग मूर्ति लेकर नाचते-गाते कराची के रत्नेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। वहां मूर्ति की विधिवत स्थापना हुई।
 
रत्नेश्वर महादेव मंदिर क्लिफ़टन इलाक़े में समुद्र के किनारे स्थित है। मान्यता है कि यह मंदिर सैंकड़ों साल पुराना है। गणेश चतुर्थी के दौरान मुख्य कार्यक्रम का आयोजन इसी मंदिर में होता है।

 
दूध-शहद से पूजा
देव आनंद कहते हैं, "हम लोग यहां करीब 500 की संख्या में जुटते हैं। मराठाओं के अलावा दूसरे हिंदू समुदाय के लोग भी जश्न में शामिल होते हैं। कोई भी इसमें शामिल हो सकता है, किसी तरह की रोक-टोक नहीं होती है।"

 
मंदिर के एक बड़े हॉल में गणेश की मूर्ति स्थापित की जाती है। यहां के हॉल को भी ख़ूबसूरती से सजाया गया है, जहां शाम को सैंकड़ों लोग जुटते हैं। मंदिर के पुजारी महाराज रवि रमेश गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं। उन पर कई तरह के फल-फूल चढ़ाए जाते हैं। उनकी दूध और शहद से अभिषेक किया जाता है।
 
महाराज रवि रमेश कहते हैं, "हम हर साल इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। पूरे सिंध प्रांत से लोग यहां आते हैं।" जो भी लोग यहां आते हैं, सभी एक-एक कर गणेश की पूजा करते हैं। रातभर यह चलता रहता है।
 
 
अगले दिन शाम एक बार फिर यहां लोग जुटते हैं और गणेश की मूर्ति को सभी मिलकर अरब सागर में विसर्जित करते हैं। इस दौरान जयकारे लगाए जाते हैं, गीत गाए जाते हैं। लोग नाचते हैं और मूर्ति विसर्जन के बाद यह त्योहार ख़त्म हो जाता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख