Hanuman Chalisa

माइकल जैक्सन के डांस का राज़ छिपा था उनके जूते में

Webdunia
शनिवार, 26 मई 2018 (11:02 IST)
डांस करने वाला या माइकल जैक्सन को पसंद करने वाला कौन-सा व्यक्ति ऐसा होगा जिसने उनके जाने माने डांस स्टेप की नकल करने की कोशिश नहीं की होगी? लेकिन 1987 में जारी म्यूज़िक वीडियो "स्मूथ क्रिमिनल" में माइकल जैक्सन ने जो डांस स्टेप किया था वो करना किसी के लिए आसान कतई नहीं है।
 
 
इस स्टेप में माइकल जैक्सन सीधे खड़े रहते हैं और वो इसी मुद्रा में अपने शरीर को 45 डिग्री के कोण में आगे की तरफ झुकाते हैं। वैज्ञानिक हमेशा से इस बात की चर्चा करते रहे हैं कि माइकल जैक्सन ऐसा कैसे कर पाते थे? दरअसल न्यूरोसर्जनों की एक टीम ने जैक्सन के इस डांस स्टेप का अध्ययन किया है। उनका कहना है कि उनके डांस का राज़ उनके जूतों में था जो उनके पैरों को ज़रूरी ताकत देता था।
 
 
जर्नल ऑफ़ न्यूरोसर्जरी में प्रकाशित अपने शोध में मंजुल त्रिपाठी और चंडीगढ़ के ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड मेडिकल रिसर्च के उनके साथी कहते हैं कि, "कई अच्छे डांसर, जिनके पैर काफी मज़बूत होते हैं वो भी इस स्टेप को करते वक्त केवल 25 या फिर अधिकतम 30 डिग्री के कोण में ही झुक सकते हैं। लेकिन माइकल जैक्सन इस स्टेप में 45 डिग्री का कोण आसानी से बना लेते थे।"
 
 
किसी ने उनकी नकल करने की कोशिश भी की तो उन्होंने महसूस किया होगा कि ऐसे करते वक्त टांगों से पिछले हिस्सों की मांसपेशियों पर अधिक दवाब पड़ता है लेकिन रीढ़ की हड्डी़ पर उतना दवाब नहीं पड़ता। मंजुल त्रिपाठी कहते हैं कि इस कारण माइकल जैक्सन की सबसे बेहतर नकल करने वाले के लिए आगे की तरफ ठीक उनकी तरह झुकना लगभग नामुमकिन है।
 
लेकिन जैक्सन के लिए ऐसा करना आसान था क्योंकि उनके लिए इस कारनामे को अंजाम देने के लिए ख़ास जूते थे। उनके जूतों में वी-आकार का एक टुकड़ा लगा होता था जो ज़मीन से निकली एक कील पर ठीक से फिट हो जाता था। इस कारण जैक्सन सामने की तरफ आसानी से झुक पाते थे। लेकिन इससे पहले उन्हें ऐसा करने के लिए कमर पर बांधने वाली सुरक्षा रस्सियों की ज़रूरत होती थी।
 
 
माना जाता है कि माइकल जैक्सन और हॉलीवुड में काम कर चुके उनके दो साथी अमेरिकी अंतरिक्षयात्रियों के लिए बनाए गए ख़ास जूतों से प्रेरित थे। ये जूते किसी भी सतह पर आसानी से चिपक जाते थे और शून्य गुरुत्वाकर्षण की स्थिति में भी व्यक्ति को सतह पर ही रखने में मदद करते थे। हालांकि जानकार मानते हैं कि ऐसे जूतों के साथ भी शरीर को एक कोण पर कुछ देर के लिए रखना आसान काम नहीं है क्योंकि इसके लिए आपको अपनी टांगों, रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों की मज़बूती की ज़रूरत होती है।
 
 
मंजुल त्रिपाठी कहते हैं, "माइकल जैक्सन के कई फैन और खुद हमने भी उनके इस स्टेप की नकल करने की कई बार कोशिश की है लेकिन हर बार हम गिर पड़े।" "ये करना आसान नहीं। आपकी टांगों के साथ-साथ आपकी कमर की मांसपेशियां भी इसका दवाब झेलने के लिए तैयार होनी चाहिए।"
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख