Daily Horoscope
✕

पोर्न स्टार मिया ख़लीफ़ा अपने अतीत से हैं परेशान

Webdunia
बुधवार, 14 अगस्त 2019 (14:23 IST)
मशहूर पोर्न स्टार रही मिया ख़लीफ़ा ने पहली बार खुलकर अपने करियर पर बात की है। अमेरिकी लेखक मेगन अबोट को दिए इंटरव्यू में मिया ख़लीफ़ा ने पोर्न बनाने वाली कंपनियों पर इल्ज़ाम लगाते हुए कहा है कि ये कंपनियां नासमझ जवान लड़कियों को अपना शिकार बनाती हैं।
 
26 साल की मिया ख़लीफ़ा ने पोर्न इंडस्ट्री में सिर्फ़ तीन महीने काम किया। 2014 के अक्टूबर में मिया पोर्न की दुनिया में आईं और 2015 की शुरुआत में उन्होंने ये काम छोड़ दिया। जिस समय वो पोर्न की दुनिया से निकलीं उस समय वो पोर्नहब नाम की वेबसाइट पर एक मशहूर स्टार बन चुकी थीं।
 
अपने इंटरव्यू में मिया ने कहा है कि वो अभी तक अपने अतीत को स्वीकार नहीं कर पाई हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "लोगों को लगता है मैं पोर्न इंडस्ट्री में करोड़ों रुपए कमाती हूं। लेकिन मैंने इस काम से सिर्फ 12,000 हज़ार डॉलर कमाए हैं। इसके बाद मैंने इस काम से एक धेला नहीं कमाया है। पोर्न की दुनिया छोड़ने के बाद आम नौकरी ढूंढने में मुझे बहुत परेशानी हुई। पोर्न मेरे लिए बहुत डरावना था।"
 
अक्सर मिया अपने अतीत पर बात करने से बचती आई हैं। लेकिन अब वो कहती हैं कि वो अपने अतीत के हर उस पल पर रौशनी डालने के लिए तैयार हैं, जो उनके करियर पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि अगर वो बिज़नेस मेरे नाम से चलता है तो कोई भी उसे मेरे ख़िलाफ इस्तेमाल नहीं कर सकता है।
 
मिया ख़लीफ़ा सबसे ज़्यादा देखे जाने वाली पोर्न स्टार हैं। लेकिन उनका कहना है कि इस काम से जितना मशहूर वो हुईं उसके बराबर पैसा उन्हें नहीं मिला है। अब भी उनके नाम पर एक वेबसाइट चल रही है जिस पर लिखा है कि मिया उसकी मालकिन नहीं है और न ही इस वेबसाइट से उन्हें कोई फ़ायदा होता है।
 
वो कहती हैं, "इन सालों में मैं बस ये चाहती थी कि उस वेबसाइट से किसी तरह मेरा नाम हट जाए।" मिया ख़लीफ़ा अरब के लेबनान देश में पैदा हुईं। वो अपने करियर पर बात करते हुए खुलकर कहती हैं कि पोर्न की दुनिया से निकलने के बाद उन्हें काम ढूंढने में बहुत परेशानी हुई।
 
वो कहती हैं, ''मुझे बहुत बुरा महसूस होता था। जब मुझे मेरे पुराने काम के कारण कंपनियों से काम नहीं मिलता था। लेकिन मेरा मंगेतर बहुत अच्छा लड़का है। मुझे लगता है कि मैं कभी मेरे मंगेतर के जैसा लड़का नहीं ढूंढ सकती। इस साल की शुरुआत में मिया ख़लीफ़ा की सगाई रोबर्ट सैंडबर्ग के साथ हुई है।

सम्बंधित जानकारी

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

अगला लेख