Hanuman Chalisa

अमेरिका में नज़र आई चीन की रहस्यमयी बतख

Webdunia
सोमवार, 5 नवंबर 2018 (11:28 IST)
न्यूयॉर्क शहर में एक नया मेहमान आया है। एक रंग बिरंगी बतख।
 
 
न्यूयॉर्क के लोग उस वक़्त हैरान रह गए जब उन्होंने एक अनूठी बतख शहर के सेंट्रल पार्क में देखी। यह एक नर मंदारिन बतख था जिसका अमेरिका में पाया जाना किसी पहेली से कम नहीं है।
 
 
कहानी शुरू होती है 10 अक्टूबर से, जब कुछ पक्षीप्रेमियों के एक समूह 'मैनहेटन बर्ड अलर्ट' ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में अठखेलियां करते इस ख़ूबसूरत पक्षी का वीडियो ट्विटर पर डाला। इसके बाद शहर के पक्षीप्रेमी इस ख़ूबसूरत मेहमान से मिलने के लिए अपने घरों से दौड़ पड़े।
 
 
'सबसे सुंदर'
मैनहैटन बर्ड अलर्ट के मुताबिक, ये बतख इतनी ख़ूबसूरत थी कि उसने कैरोलीना की बतख से 'पार्क में सबसे सुंदर' का ख़िताब छीन लिया।
 
<

The Central Park Pond's newly-arrived male Mandarin Duck (we still do not know how it got here) unseated the Wood Duck as prettiest duck in the park. Gus Keri brings us close-up video pic.twitter.com/cauqVt4kSK

— Manhattan Bird Alert (@BirdCentralPark) October 11, 2018 >
मंदारिन चीन की भाषा है। मंदारिन बतख पूर्वी चीन, कोरियाई प्रायद्वीप और जापान में पाई जाती है। ये बतख इतनी ख़ूबसूरत है कि न्यूयॉर्क के इंस्टाग्राम यूज़र्स के बीच यह बहुत जल्दी लोकप्रिय हो गई।
 
 
इंस्टाग्राम पर #MandarinDuck हैशटैग से 19,200 पोस्ट किए जा चुके हैं। अपने विशिष्ट रंगों के कारण उसे किसी भी पृष्ठभूमि में आसानी से देखा जा सकता है।
 
 
माइक्रोबायोलॉजिस्ट और जानवरों की डॉक्टर इंस्टाग्राम यूज़र @pjmdvm ने लिखा है कि उन्होंने कई पक्षियों का पीछा किया है और उनमें मंदारिन डक बेहद आसानी से पहचान में आ जाती है।
 
 
इस बतख की पहली तस्वीर लेने वाले यूज़र फिल टॉरेस ने लिखा, "ख़ूबसूरत मंदारिन बतख की एक और तस्वीर। ख़ुश हूं कि @nbcnews और @bbcnews ने इस दिलकश शख़्स की तस्वीरें साझा कीं जिसने न्यूयॉर्क को अपना घर चुना है।"
 
 
इस बतख ने कई कलाकारों को भी प्रेरित और प्रभावित किया। @amyroutman ने यह तस्वीर बनाई:
 
 
न्यूयॉर्क पार्क्स और रिक्रिएशन डिपार्टमेंट ने भी इस लोकप्रिय मेहमान का वीडियो साझा किया। मंदारिन बतख पूर्वी एशिया में पाई जाती है। सेंट्रल पार्क के चिड़ियाघर ने कहा है कि वहां दिख रही मंदारिन बतख का ताल्लुक उनके यहां से नहीं है।
 
 
मैनहैटन बर्ड अलर्ट का अनुमान है कि यह बतख अपने किसी निजी मालिक के पास से भागकर यहां पहुंची होगी। न्यूयॉर्क में बतख को पालना अवैध है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: अगस्त में Google और सितंबर में Apple की टक्कर, जानें कौन होगा सबसे दमदार?

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

Samsung Galaxy Unpacked 2026: 22 जुलाई को लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, Galaxy Z Fold8 सीरीज पर सबकी नजर

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

अगला लेख