Daily Horoscope
✕

मैनचेस्टर धमाकाः 'कोई दरवाजे से अंदर आया और धमाका हो गया'

Webdunia
मंगलवार, 23 मई 2017 (12:02 IST)
ब्रिटेन के मैनचेस्टर अरीना स्टेडियम में एक कंसर्ट में हुए धमाके के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने बीबीसी को वहाँ का हाल बताया। धमाका अमरीका की मशहूर पॉप सिंगर अरियाना ग्रैंडे का कंसर्ट ख़त्म होने के ठीक बाद हुआ। धमाके में कम-से-कम 19 लोग मारे गए हैं और लगभग 50 लोग घायल हुए हैं।
 
एक प्रत्यक्षदर्शी एंडी अपनी पत्नी और बेटी को लेने के लिए अरीना के प्रवेश द्वारा के पास खड़े थे। उन्होंने बीबीसी 5 लाइव को बताया कि वहां का दृश्य किसी वॉर फ़िल्म जैसा भयानक दिख रहा था, "जब हम उठे तो मैंने वहां ज़मीन पर पड़े हुए 20 से 30 लोगों को देखा।"
 
उन्होंने बताया कि अरीना में अपने परिवार को तलाशने के लिए वो भागे। लेकिन जब उन्हें अपनी पत्नी और बेटी नहीं मिली तो वो बाहर आ गए और घायलों की मदद करने लगे। आखिरकार वो अपने परिवार को खोजने में कामयाब रहे, जो सुरक्षित हैं, लेकिन उन्होंने बताया कि मौके पर बहुत से बच्चे ज़मीन पर घायल पड़े हुए थे।
 
'मेरे पैर में छेद हो गया'
लीड्स से कंसर्ट में आए गैरी वॉकर और उनकी पत्नी धमाके से बस कुछ ही मीटर की दूरी पर थे। उन्होंने बीबीसी रेडियो 5 लाइव को बताया कि वे कंसर्ट देखने आई अपनी बेटी को लेने के लिए अरीना पहुंचे थे। उनके मुताबिक इस धमाके में उनकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गईं, उनके पेट में चोट लगी और बहुत संभव है कि उनके पैर टूट गए हैं।
वॉकर कहते हैं, "कोई दरवाजे से अंदर आया और इसके बाद धमाका हो गया।"
 
'चारो ओर धुआं और गैस की बदबू थी'
एक प्रत्यक्षदर्शी टोरी ने बीबीसी रेडियो को बताया कि वो कंसर्ट में 12 साल की अपनी छोटी बहन के साथ गई थीं।
टोरी ने बताया, "हम अरीना से बाहर निकल कर स्टेशन के क़रीब पहुंच चुके थे, उसी समय धमाका हुआ। लोग सीढ़ियों से नीचे की ओर दौड़ रहे थे।"
 
वो बताती हैं कि उन्होंने अपनी बहन का सिर पकड़कर कुर्सियों के नीचे छिपा लिया क्योंकि वो देख रही थीं कि सैकड़ों लड़कियां सीढ़ियों से नीचे आ रही थीं और निकलने का कोई रास्ता नहीं था।
 
टोरी ने कहा, "हम किसी तरह बाहर निकले। वहां चारो ओर धुआं था और गैस की बुरी तरह बदबू आ रही थी। मैं इसे बयां नहीं कर सकती...मैं नहीं जानती ये क्या था।" वो कहती हैं, "जब हम बाहर निकले, वहां चारो ओर लोग ज़मीन पर पड़े हुए थे, उनमें से बहुतों के सिर पर पट्टियां बंधी थीं।"
 
'पूरी इमारत हिल गई'
कंसर्ट में मौजूद दो महिलाओं ने बताया कि धमाका उनके बहुत क़रीब हुआ था। उन्होंने बताया, "एक जोरदार धमाका हुआ और आग का बड़ा शोला हवा में उठा। शोलों की आंच हमने अपने चेहरे पर महसूस की। सभी सीढ़ियों की ओर भाग रहे थे...एक दूसरे को धक्का देते हुए चीखते हुए दौड़ रहे थे।"
 
बीबीसी रेडियो मैनचेस्टर को एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी एमा जॉन्सन ने फ़ोन कर बताया कि वो और उनके पति 15 और 17 साल की बेटियों को लेने गए थे। वो बताती हैं, "ये धमाका बाहरी कमरे में क़रीब 15 फुट दूर हुआ। हम सीढ़ियों पर सबसे ऊपर खड़े थे। धमाके के साथ ही वहां का शीशा टूट गया।"
 
जॉन्सन कहती हैं, "पूरी इमारत हिल गई। पहले धमाका हुआ और फिर आग का शोला उठा। हम अपने बच्चों को तलाशने के लिए भागे और क़िस्मत से हम सभी ये कहानी बताने के लिए सुरक्षित हैं।"
Show comments

जरूर पढ़ें

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

अगला लेख