Hanuman Chalisa

पाकिस्तान जाकर किरन बन गईं मुसलमान, बच्चे कर रहे इंतज़ार

Webdunia
शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018 (12:18 IST)
किरन बाला 12 अप्रैल को बैसाखी का त्योहार मनाने पाकिस्तान गई थीं, लेकिन 16 अप्रैल के बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। 33 साल की किरन सिख समुदाय से थीं और तक़रीबन 1800 दूसरे सिखों के साथ पाकिस्तान गई थीं।
 
किरन के पति का इंतक़ाल हो चुका है और वो होशियारपुर के गढ़शंकर की रहने वाली हैं। उनके इस तरह अचानक लापता होने से भारत में रह रहा उनका परिवार परेशान है और उन्हें डर है कि कहीं किरन पाकिस्तान में किसी 'मुसीबत में तो नहीं फंस' गईं।
 
लाहौर के गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सचिव गोपाल सिंह चावला ने अमृतसर के पत्रकार रविंदर सिंह रॉबिन को फ़ोन पर बताया, "हां, हमें पता चला है कि किरन जत्थे के साथ आई थीं, लेकिन अब उनकी कोई ख़बर नहीं है। अगर इस बारे में कोई शिकायत दर्ज की जानी है तो ये प्रशासन की तरफ़ से होगा, इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है।''
 
उन्होंने आगे कहा, "हमें ये भी पता चला है कि उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया था और हम इसका विरोध करते हैं।"
 
किरन गढ़शंकर में अपनी आठ साल की बेटी, दो छोटे बेटों और सास-ससुर के साथ रहती थीं। उनके पिता तरसेम सिंह गांव के एक गुरुद्वारे में ग्रंथी (पुजारी) हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी से तीन दिन पहले ही फ़ोन पर बात की थी।
 
उन्होंने बताया, "किरन ने कहा कि वो वापस नहीं आएंगी। मैंने सोचा कि वो मज़ाक कर रही है, लेकिन जब मुझे पता चला कि वो लाहौर जाकर मुसलमान बन गई है तो मेरे होश उड़ गए। मैं चाहता हूं कि वो वापस आ जाए और अपने बच्चों की देखभाल करे।"
 
तरसेम सिंह ने कहा, "मुझे लगता है कि या तो उसे पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसियों ने पकड़ लिया है या वो किसी मुसीबत में फंस गई है। वो एसजीपीसी की सदस्य है, एसजीपीसी को उसे वापस लाना चाहिए।"
 
वहीं एसजीपीसी के सचिव दलजीत सिंह का कहना है कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
 
इस्लामाबाद के मदरसा जामिया नइमिया के प्रबंधक रग़िब नईमी ने बीबीसी संवाददाता शुमाइला ज़ाफ़री को बताया कि "किरन बाला नाम की एक सिख महिला ने 16 अप्रैल को मदरसे में आकर इस्लाम क़बूल करने की इच्छा जताई थी।"
 
उन्होंने ये भी बताया कि "क़ादरी मुबशहर ने पहले ये सुनिश्चित किया कि वो बिना किसी दबाव के अपनी मर्ज़ी से इस्लाम कुबूल करना चाहती है और फिर उनका धर्मांतरण कराया।"
 
वहीं इस्लामाबाद में मौजूद भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस बारे में कुछ भी मालूम नहीं है। भारत में पाकिस्तान के प्रवक्ता ख़्वाज़ा माज़ तेह ने कहा कि उन्हें भी इस बारे में कुछ पता नहीं है। हालांकि उन्होंने ये माना कि दिल्ली हाई कमिशन से पाकिस्तान जाने के लिए वीज़ा मिला था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

अगला लेख