Hanuman Chalisa

क्या कन्हैया कुमार ने हनुमान और महिलाओं का अपमान किया: फ़ैक्ट चेक

Webdunia
बुधवार, 1 मई 2019 (12:07 IST)
- फ़ैक्ट चेक टीम
 
बिहार की बेगूसराय सीट से सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार का एक वीडियो इस दावे के साथ वायरल हो गया है कि उन्होंने हिंदुओं के भगवान हनुमान और महिलाओं का अपमान किया है।
 
25 सेकेंड के एक वायरल वीडियो में कन्हैया कुमार यह कहते सुनाई देते हैं, "हनुमान जी जो हैं, वर्किंग क्लास देवता हैं। कहीं भी आपको मिल जाएंगे। दूसरे की पत्नी जो हैं, उनका अपहरण हुआ, उसकी लंका जला दी। सुग्रीव दोस्त था न राम जी का, सुग्रीव के लिए धोखा तक करने के लिए तैयार हो गए राम जी, कि दोस्ती बड़ी चीज़ है।"
 
चौकीदार स्क्विंटी नाम के एक ट्विटर यूज़र ने यह वीडियो इस कैप्शन के साथ ट्वीट किया है, "हनुमान दूसरे की बीवी के अपमान के लिए लंका जला दिए- कन्हैया कुमार।"
 
आगे लिखा है, "यह न सिर्फ हिंदू विरोधी टिप्पणी है बल्कि महिलाओं के ख़िलाफ़ भी है। ये वो लोग हैं जो उस समय तमाशा देखते हैं, जब महिलाओं से छेड़छाड़ हो रही होती है।"
 
ट्विटर पर डाले गए इस वीडियो को 50 हज़ार से अधिक बार देखा जा चुका है। इसे फ़ेसबुक पर और अन्य ट्विटर यूज़र्स द्वारा हज़ारों बार शेयर किया गया है।
 
हमने पाया कि ये दावे भ्रामक हैं।
 
कन्हैया कुमार के 25 सेकंड के वीडियो में दिख रहे शब्द उन्हीं के हैं मगर इन्हें संदर्भ से अलग ग़लत ढंग से पेश किया गया है। लंबे वीडियो के कुछ हिस्सों को ही इस वायरल क्लिप में इस्तेमाल किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख