Hanuman Chalisa

जावेद हबीब के 'चौकीदार' बनने से BJP में क्या बदला?

Webdunia
मंगलवार, 23 अप्रैल 2019 (13:11 IST)
हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब सोमवार को जब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए तो ये ख़बर सोशल मीडिया पर छा गई। बीजेपी में शामिल होने के बाद जावेद हबीब ने कहा, ''आज तक मैं बालों का चौकीदार था। आज मैं देश का चौकीदार बन गया हूं।''
 
 
जावेद हबीब ने कहा, ''मैं बीजेपी में शामिल होकर खुश हूं। मैंने देखा है कि बीते पांच सालों में पीएम नरेंद्र मोदी देश में कैसे बदलाव लाए हैं। मुझे नहीं लगता कि किसी को अपने बैकग्राउंड की वजह से शरमाना चाहिए। जब मोदी फ़ख़्र से खुद को चायवाला कह सकते हैं तो मैं क्यों खुद को नाई कहने में शर्म करूं।''
जावेद हबीब अपने सैलून और बालों के स्टाइल के लिए जाने जाते रहे हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद जावेद हबीब की यही खूबी लोगों को मीम और चुटकुले बनाने का मौक़ा दे गई।
 
ज़ाहिर है कि इसका असर बीजेपी नेताओं की तस्वीरों पर सबसे ज़्यादा दिखा। लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटोशॉप के इस्तेमाल से बीजेपी नेताओं के नए-नए हेयरस्टाइल बनाकर चुटकियां ली।
 
महेश बाबू लिखते हैं कि जावेद हबीब के शामिल होने के बाद बीजेपी का हाल कुछ ऐसा हो गया।
 
हालांकि कुछ ऐसे लोग भी रहे, जिन्होंने मज़ाक में कहा कि जावेद हबीब के बीजेपी में जाने का विरोध किया जाना चाहिए।
इसके नतीजे में कुछ ये तस्वीरें सामने आईं...
 
ट्विटर हैंडल @BelanWali से लिखा गया- जावेद के बीजेपी में जाने पर लोगों ने हबीब सैलून का बायकॉट करना शुरू कर दिया है और यहां जाना शुरू कर दिया है।
 
जावेद हबीब भले ही दिल्ली में बीजेपी में शामिल हुए हों लेकिन इसका असर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी हुआ। और अरविंद केजरीवाल पर फोटोशॉप की मार कुछ ऐसे पड़ी है...
 
मोदी भक्त नाम के यूज़र ने अरविंद केजरीवाल की ये तस्वीर फोटोशॉप की।
 
दीपक ट्वीट करते हैं, ''जावेद हबीब के बीजेपी जॉइन करने के बाद पेड़ के नीचे ईंट पर बैठ कर बाल कटाने वाले भी ट्वीट करेंगे- लेट्स बायकॉट जावेद हबीब।'' 
हालांकि कुछ लोग ऐसे भी रहे, जो अतीत को याद करवाना नहीं भूले।
 
@licensedtodream ने लिखा, ''ये वही जावेद हबीब हैं, जिन्होंने एक बार सैलून के विज्ञापनों में हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें इस्तेमाल करने पर माफी मांगी थी।''

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

Samsung Galaxy Unpacked 2026: 22 जुलाई को लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, Galaxy Z Fold8 सीरीज पर सबकी नजर

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

7,100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और 144Hz डिस्प्ले Motorola Edge 70 Max लॉन्च से पहले सामने आए बड़े फीचर्स

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

अगला लेख