अमेरिका को जयशंकर की दो टूक, क्या बदल गई है मोदी सरकार की विदेश नीति?

BBC Hindi
शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022 (07:27 IST)
सरोज सिंह, बीबीसी संवाददाता
रूस और यूक्रेन के बीच 50 दिन से युद्ध चल रहा है। दुनिया साफ़-साफ़ खेमों में बंटी हुई नज़र आ रही है। दुनिया के देश या तो अमेरिका (यूक्रेन) के साथ हैं या तो रूस के साथ हैं। लेकिन भारत का रुख़ अब भी तटस्थ है। और तटस्थ ऐसा कि ना तो रूस की सुनने को तैयार है और ना ही अमेरिका की।

ALSO READ: मानवाधिकार पर विदेश मंत्री जयशंकर का पलटवार, बोले- भारत की भी US पर नजर
 
यही वजह है कि विपक्षी दल के कुछ नेता अब विदेश मंत्री के बयानों की तारीफ़ भी करने लगे हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने तो ख़ुले आम भारत की विदेश नीति की तारीफ़ तक की थी।
 
क्या इसका मतलब ये कि क्या भारत अपनी विदेश नीति में पहले से ज़्यादा दृढ़ दिख रहा है?
 
इस युद्ध के दौरान भारत की जो भी विदेश नीति रही है वो भारत के हितों को ध्यान में रख कर ही बनी है, इसमें जीत हार या बदलाव जैसी बात नहीं है। भले ही कहा जा रहा हो कि आज की दुनिया मल्टी पोलर हो गई है। लेकिन मैं इससे सहमत नहीं हूँ।
 
जिन अलग अलग ध्रुवों की बात मल्टी पोलर वर्ल्ड में हो रही है उनमें आपस में कोई मेल नहीं है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था 25-26 ट्रिलियन डॉलर की है, जबकि चीन की अर्थव्यवस्था 13-14 ट्रिलियन डॉलर की है। वहीं रूस की इकोनॉमी 1।5 ट्रिलियन डॉलर की है। आज के ज़माने में एक मज़बूत ध्रुव बनने के लिए देश की सामरिक शक्ति के साथ आर्थिक शक्ति का भी महत्वपूर्ण होना जरूरी है।
 
इस वजह से मैं नहीं मानता कि आज की दुनिया मल्टी पोलर है। ज़्यादा से ज़्यादा हम कह सकते हैं कि बाइपोलर वर्ल्ड की तरफ़ दुनिया बढ़ रही है।
 
इस बाइपोलर वर्ल्ड में एक ध्रुव अमेरिका है और दूसरा ध्रुव चीन बन सकता है। चीन की तरफ़ जाना, भारत के हक़ में कभी नहीं है। इससे पहले जब भारत गुटनिरपेक्षता की रणनीति पर था, उस समय रूस और अमेरिका दोनों भारत के दुश्मन नहीं थे। तब हम तटस्थता की रणनीति अपना सकते थे।
 
लेकिन आज के संदर्भ में देखें तो भारत के हित, चीन के बजाए अमेरिका और पश्चिमी देशों वाले ध्रुव से ज़्यादा करीब दिखते हैं। रूस के साथ रिश्ते रखना भारत के लिए कुछ हद तक मजबूरी है। रूस अगर चीन के पाले में पूरी तरह से चला जाता है, तो रिश्ते बनाना भारत के लिए और मुश्किल हो जाएगा।
 
अभी तक भारत ने बीच का जो रास्ता अपनाया हुआ है, उसके लिए फिलहाल तो भारत के पास स्पेस है। लेकिन आज से छह महीने बाद अगर यूरोप रूस से पूरी तरह तेल ख़रीदने से मना कर देता है और अमेरिका अपने सहयोगियों को रूस पर प्रतिबंध लगाने की बात करता है, तो क्या तब भी भारत इसी रास्ते पर चल सकता है?
 
मोदी की विदेश नीति, नेहरू की विदेश नीति से इस मायने में अलग है कि पहले भारत सरकार दुनिया के हितों के बारे में ज्यादा सोचती थी और अपने घर के बारे में कम। अब भारत अपने हितों पर ज़्यादा ज़ोर दे रहा है, बजाए इसके कि दुनिया का भला हो।"
 
हालांकि रूस-यूक्रेन युद्ध के मामले में भारत की चुप्पी की कुछ जानकार आलोचना भी कर रहे हैं। इनमें से एक पूर्व राजनयिक केसी सिंह हैं।
 
बूचा में मारे गए लोगों के बारे में उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "भारत के लिए बूचा में मारे गए लोगों के लिए जाँच की माँग निराशाजनक है। इसके पीछे रूस है, ये साफ़ लग रहा है। किसी का आँख बद कर लेना वास्तविक राजनीति नहीं है, ये नैतिक कमी है।"
 
 
 
बात अगर रूस यूक्रेन युद्ध में भारत के रुख़ की करें, तो भले ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर वोटिंग में भारत के ग़ैर हाज़िर रहने की नीति पर काफ़ी कुछ कहा गया हो। उसमें ये देखना ज़रूरी है कि ग़ैर हाज़िर रहने के पीछे भारत ने दलील क्या दी।
 
हर वोटिंग में ग़ैर हाज़िर रहने के बाद भारत ने बयान जारी किया। शुरुआत में भारत ने बातचीत और कूटनीति से मामले को सुलझाने की बात कही, आगे चल कर भारत ने अपने बयान में इस मुद्दे को यूक्रेन की संप्रभुता और अखंडता से जोड़ा और यूएनएचसीआर में वोटिंग के दौरान भी भारत ने कहा कि हिंसा तुरंत ख़त्म होनी चाहिए। खून बहाकर और मासूमों की जान की कीमत पर इसका समाधान नहीं हो सकता।
 
हालांकि UNHCR में वोटिंग से पहले रूस ने स्पष्ट कहा था कि वोटिंग से ग़ैर हाज़िर रहने को वो अपने ख़िलाफ़ वोट मानेगा। फिर भी वोटिंग में भारत ने ग़ैर हाजिरी के रास्ते को ही चुना।
 
फिलहाल भारत पल पल की संकट का अपने हितों को ध्यान में रख कर जवाब देने की नीति पर काम करता दिख रहा है।
 
रूस के साथ फिलहाल हमारे हित उतने नहीं जुड़े हैं। रूस ने अपनी हरकतों से भारत के लिए स्थिति मुश्किल बना दी है। तेल पर कोई प्रतिबंध नहीं है, इसलिए भारत रूस से तेल फिलहाल ख़रीद रहा है। भारत की नीति गुटनिरपेक्षता की नहीं है, क्योंकि दो गुट है ही नहीं। रूस कोई गुट नहीं है।
 
चाहे ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ ताज़ा व्यापार समझौता हो या बाइडन के साथ बातचीत में बूचा में हुई मौतों का ज़िक्र या फिर रूस से तेल की ख़रीद या फिर अमेरिका को मानवाधिकार उल्लंघन पर जयशंकर की खरी-खरी - ये तमाम उदाहरण, भारत की विदेश नीति की जीत के नहीं है।
 
बल्कि मैं ये कहूंगी कि भारत उस स्थिति से निकल कर आगे बढ़ा है, जहाँ पहले भारत अंततराष्ट्रीय समुदाय की आलोचना का टारगेट हुआ करता था, लेकिन अब भारत अपने पार्टनर मुल्कों को ये समझाने में कामयाब रहा है कि भारत के हित क्या हैं और हम कहाँ से आते हैं।"

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Motorola Edge 60 Pro : 6000mAh बैटरी वाला तगड़ा 5G फोन, जानिए भारत में क्या है कीमत

50MP कैमरे और 5000 mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन, मचा देगा तूफान

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

Xiaomi के इस स्मार्टफोन में मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स भी

Motorola Edge 60 Fusion : दमदार बैटरी और परफॉर्मेंस के साथ आया मोटोरोला का सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख
More