biodatamaker

इंग्लैंड में एक शख़्स का घर ही 'चोरी' हो गया

BBC Hindi
मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (14:39 IST)
ब्रिटेन में एक शख़्स तब हैरान रह गया जब उसने लौटकर देखा कि उसका घर पूरी तरह से ख़ाली है और बिना उसकी जानकारी के बेच दिया गया है।
 
मालिक रेवरेंड माइक हॉल को जब इस बारे में उनके पड़ोसियों ने बताया तो वो भागे-भागे लुटन शहर में अपने घर लौटे। यहं उन्होंने देखा कि घर पर काम चल रहा है और वहाँ मौजूद एक व्यक्ति दावा कर रहा है कि ये घर अब उसका है, वो इस मकान का मालिक है।
 
बीबीसी ने इस मामले की तहक़ीक़ात की और पाया कि ये मामला पहचान की चोरी का है। माइक हॉल की पहचान चुराकर उनका घर बेच दिया गया और बैंक से रक़म भी उड़ा ली गई। वो अगले ही दिन भागे-भागे वहाँ पहुँचे।
 
उन्होंने बीबीसी रेडियो 4 के एक कार्यक्रम 'यू एंड योर्स' में कहा, ''मैंने दरवाज़ा खोलने की कोशिश की, पर वो नहीं खुला। फिर एक व्यक्ति ने दरवाज़ा खोला। मैंने उसे धक्का दिया और भीतर गया, मुझे कुछ पता नहीं था कि वो वहाँ क्या कर रहा है। भीतर की हालत देख मैं हैरान रह गया, फ़र्नीचर, कारपेट, पर्दे - कुछ भी नहीं था।''
 
उस व्यक्ति ने उनसे कहा कि वो बिल्डर है और काम कर रहा है, जिस पर माइक हॉल ने कहा, मैंने ये घर नहीं बेचा। ये मेरा घर है।
 
फिर उन्होंने पुलिस को फ़ोन लगाया। मगर बिल्डर वहाँ से निकला और नए मकान मालिक के पिता को लेकर आ गया जिन्होंने बताया कि ये घर उन्होंने जुलाई में ख़रीदा था और ये अब उनका घर है।पुलिस ने शुरू में उनसे कहा था कि ये धोखाधड़ी का मामला नहीं है, मगर अब वो इसकी जाँच कर रहे हैं।
 
इस मकान के मालिक माइक हॉल वहाँ नहीं रहते, वो काम के लिए नॉर्थ वेल्स में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को उनके पड़ोसियों ने उन्हें फ़ोन करके बताया कि उनके घर में कोई है और बत्तियाँ जली हुई हैं।
 
पुलिस की प्रतिक्रिया
माइक हॉल ने कहा, "इसके बाद हमने रजिस्ट्री के ऑनलाइन रिकॉर्ड खोजे, और पाया कि वहाँ 4 अगस्त को सच में किसी और का नाम दर्ज है।"
 
"पुलिस ने उसके बाद कहा, हम अब कुछ नहीं कर सकते, ये तो क़ानूनी मामला है, आपको जाना होगा और अपने वक़ीलों से बात करनी होगी।"
 
"मेरे लिए और भी बड़ा झटका था - एक तो मैं पहले ही से अपने घर का हाल देख सदमे में था - उस पर से पुलिस का ये कहना कि ये आपराधिक मामला नहीं है, ये सुन मुझे विश्वास ही नहीं हुआ। "
 
बीबीसी ने इसके बाद माइक हॉल का संपर्क स्थानीय बेडफ़ोर्डशायर की पुलिस से कराया, जिन्होंने अब जाँच शुरू कर दी है। पुलिस की एक प्रवक्ता ने कहा कि अभी तक किसी को गिरफ़्तार नहीं किया गया है।
 
'यू एंड योर्स' ने वो ड्राइविंग लाइसेंस बरामद कर लिया है जिसके ज़रिए माइक हॉल की पहचान चुराई गई। साथ ही उनके बैंक एकाउंट का भी ब्यौरा हासिल किया है जिसमें घर बेचने के पैसे जमा हुए, और घर को चोरी करने से संबंधित फ़ोन रिकॉर्डिंग भी हासिल कर ली है।
 
एक करोड़ 31 लाख रुपये में बिका घर
131,000 पाउंड यानी लगभग एक करोड़ 31 लाख रुपये में बिका घर, क़ानूनी तौर पर अब नए मालिक का घर है।
 
घर की बिक्री से जुड़े वकीलों का कहना है कि ये पुलिस जाँच का विषय है इसलिए वो इस पर अभी कुछ नहीं बोल सकते।
 
एक लॉ फ़र्म ने कहा, "हम पुलिस के साथ सहयोग करेंगे और अपने पेशेवर दायित्व को पूरा करेंगे।" बीबीसी ने इस फ़र्म का नाम नहीं प्रकट करने का फ़ैसला किया है।
 
ब्रिटेन में मकानों की ख़रीद-बिक्री को रजिस्टर करने वाली संस्था लैंड रजिस्ट्री ने पिछले वर्ष धोखाधड़ी के मामलों में 35 लाख पाउंड का मुआवज़ा दिया था।
 
लैंड रजिस्ट्री ने कहा, "हम पेशेवर लोगों, जैसे वकीलों के साथ काम करते हैं और उन पर तथा उन जाँचों पर भरोसा करते हैं जिनसे फ़र्ज़ी मकान मालिक बनने की कोशिशों को पकड़ा जाता है।"
 
"लेकिन हमारे प्रयासों के बाद भी, हर वर्ष कुछ ना कुछ धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए जाते हैं।"

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

iQOO Z11x 5G : 7200mAh Battery वाला धांसू 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान

Jio के 10 साल पूरे, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में 5.09 करोड़ ग्राहक, 58.4% बाजार हिस्सेदारी के साथ डिजिटल क्रांति को नई रफ्तार

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

अगला लेख