Publish Date: Sat, 03 Nov 2018 (17:47 IST)
Updated Date: Sat, 03 Nov 2018 (17:53 IST)
फ़ेक न्यूज़ की समस्या से निपटने के लिए तेलंगाना में पुलिसवालों ने एक अनोखा तरीका निकाला है।
उन्होंने कई सांस्कृतिक ग्रुप बनाए हैं जो गानों और नाटकों की मदद से लोगों को फ़ेक न्यूज़ के ख़तरों के प्रति जागरुक करने की कोशिश कर रहे हैं।
ये गांव तेलंगाना के जोगुलांबा गढ़वाल और वानापार्थी ज़िले में हैं जिनका नाम देश के सबसे पिछड़े ज़िलों में गिना जाता था।