Hanuman Chalisa
✕

हवा में ही घुला ज़हर, सांस कहां से लें?

Webdunia
गुरुवार, 9 नवंबर 2017 (10:59 IST)
- सरोज सिंह
दिल्ली दो दिन से एयरलॉक की गिरफ्त में है। ये वो स्थिति होती है जब वायुमंडल में हवा नहीं होती। यही वजह है कि आपको हर तरफ धुंध ही धुंध दिखाई दे रही है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर ख़तरे के निशान को पार कर चुका है। हालात इतने खराब हैं कि दिल्ली में रविवार तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
 
प्रदूषण का स्तर ख़तरनाक
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के मुताबिक दिल्ली में फिलहाल 'हेल्थ इमरजेंसी' जैसे हालात हैं। दरअसल आपके आसपास जो दिखाई दे रहा है वो कोहरा है जो धुंध के साथ घुल कर हम सबके लिए ज़हर बन गया है। इसको स्मॉग कहते हैं। हवा में प्रदूषण का पता एयर क्वालिटी इंडेक्स से चलता है।
 
प्रदूषण मापने का पैमाना
एयर क्वालिटी इंडेक्स को मापने के कई पैमाने हैं। इनमें से जो सबसे ज़्यादा प्रचलित है वो है हवा में PM 2.5 और PM 10 का पता लगाना। PM का मतलब है पार्टिकुलेट मैटर यानी हवा में मौजूद छोटे कण।
 
PM 2.5 या PM 10 हवा में कण के साइज़ को बताता है। आम तौर पर हमारे शरीर के बाल PM 50 के साइज़ के होते हैं। इससे आसानी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि PM 2.5 कितने छोटे होते होंगे।
 
2015 में भारत में प्रदूषण से हुईं 25 लाख मौतें
24 घंटे में हवा में PM 2.5 की मात्रा 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर होनी चाहिए, और PM 10 की मात्रा 100 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर।
 
इससे ज़्यादा होने पर स्थिति ख़तरनाक मानी जाती है। इन दिनों दोनों कणों की मात्रा हवा में कई गुना ज़्यादा है। हवा में मौजूद यही कण हवा के साथ हमारे शरीर में प्रवेश कर खून में घुल जाते है। इससे शरीर में कई तरह की बीमारी जैसे अस्थमा और सांसों की दिक्कत हो सकती है। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बूढ़ों के लिए ये स्थिति ज़्यादा ख़तरनाक होती है।
 
मेडिकल जर्नल लांसेट की रिपोर्ट के मुताबिक 2015 में प्रदूषण से दुनिया में 90 लाख लोग मारे गए। ये संख्या एड्स, टीबी और मलेरिया से होने वाले मौतों से भी ज़्यादा है। इसलिए डॉक्टर ऐसे मौसम में बाहर टहलने से लेकर खेलने कूदने और बाकी आउटडोर व्यायाम करने से मना करते हैं।
 
'दिल्ली में हर आदमी सिगरेट पी रहा है'
ताज़ा हालात को देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने दिल्ली सरकार से गुज़ारिश की है कि आने वाले 19 नवंबर को दिल्ली में होने वाले मैराथन को स्थगित कर दिया जाए।
 
क्या करें,क्या न करें
दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल के मुताबिक प्रदूषण से बचने के लिए हमें पांच बातों का ख़्याल रखना चाहिए।

अपने आस-पड़ोस में धूल-मिट्टी न उड़ने दें। पत्ते, अगरबत्ती, काग़ज और किसी भी तरह का कचरा जलाने से पहले जरूर सोचें। अपने आस पास के इलाके में प्रदूषण स्तर मालूम कर घर से बाहर निकलें। अगर आप अस्थमा के मरीज़ हैं तो डॉक्टर से सलाह लें।
 
मास्क पहनने के पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें
N-95 और N-99 मास्क का ही इस्तेमाल करें। सस्ते मास्क लगाने से कोई फायदा नहीं होता। इस आपातकाल जैसी स्थिति से कैसे निपटा जाए? सेंटर फॉर साइंस से जुड़ी अनुमिता रॉय चौधरी का मानना है कि सरकार को दो तरह के कदम उठाने की ज़रूरत है।
 
एक है इमरजेंसी उपाय, जिसे सरकार को तुंरत अमल में लाने की ज़रूरत है। जैसे पॉवर प्लांट बंद करना, स्कूल बंद करना, डीज़ल जेनरेटर पर रोक, पार्किंग फ़ीस में बढ़ोतरी और ज़्यादा से ज़्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने के लिए इंतजाम करना। लेकिन इसके साथ ही सरकार को एक समग्र प्लान तैयार करने की जरूरत है ताकि वर्तमान आपताकाल जैसी स्थिति न आने पाए। जानकारों का मानना है कि प्रदूषण अब पर्यावरण से जुड़ी समस्या नहीं है। यह एक गंभीर बीमारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

अगला लेख