Hanuman Chalisa

उसने फ़ेसबुक लाइव में बेटी की हत्या कर डाली

Webdunia
बुधवार, 26 अप्रैल 2017 (14:24 IST)
थाईलैंड में एक शख़्स ने फ़ेसबुक लाइव करते हुए अपनी बेटी की हत्या की और फिर ख़ुदकुशी कर ली। घटना फ़ुकेट के एक होटल की है। 21 साल के इस शख़्स ने पत्नी से लड़ाई के बाद अपनी बेटी को फ़ांसी से लटका दिया, फिर ख़ुद भी फ़ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ये सारा वाकया उसने फ़ेसबुक पर लाइव पोस्ट किया।
 
इस वीडियो में ये शख़्स अपनी बेटी के गले में रस्सी बांधते हुए और फिर उसे छत से लटकाते हुए नज़र रहा था। फिर वो अपनी बेटी के शव से रस्सी को निकालते हुए भी दिख रहा था। जैसे ही संबंधित परिवार और दोस्तों ने ये फ़ुटेज देखा उन्होंने फ़ौरन पुलिस को सूचित किया। लेकिन जब तक पुलिस मौक़े पर पहुंच पाती, उस व्यक्ति और उसकी बेटी, दोनों की ही मौत हो चुकी थी।
 
फ़ेसबुक ने घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए कथित वीडियो हटा लिया है। फ़ेसबुक के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "ये एक हिला देने वाला वीडियो है। हम पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। इस तरह की सामग्री की फ़ेसबुक पर कोई जगह नहीं है और हमने इसे हटा दिया है।"
 
इससे पहले अमेरिका में एक बुज़ुर्ग की हत्या के वीडियो को फ़ेसबुक पर पोस्ट किए जाने के बाद कंपनी ने कहा था कि वो अपनी नीतियों की समीक्षा करेगी ताकि भविष्य में इस तरह के आपत्तिजनक कंटेंट को फ़ेसबुक पर डाले जाने से रोका जा सके।
 
थाईलैंड की घटना का वीडियो यूट्यूब पर भी कुछ समय के लिए मौजूद था, लेकिन जब बीबीसी ने कंपनी को इस बारे में अलर्ट किया तब यूट्यूब ने भी इसे हटा लिया। हटाए जाने से पहले यूट्यूब पर इस वीडियो को 2,351 बार देखा जा चुका था।
Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

iPad mini को टक्कर देगा Oppo Pad Mini, 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

Poco X8 Pro सीरीज भारत में लॉन्च: 9000mAh बैटरी और 'आयरन मैन' अवतार में मचाएगा धूम, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO का धमाका! 7200mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च

Poco X8 Pro Series Launch : 17 मार्च को भारत में मचेगी धूम, लॉन्च होंगे पोको के दो पावरफुल 5G फोन

अगला लेख