biodatamaker

सोशल: एक कंपनी लाई अदरक और शहद फ़्लेवर वाला कंडोम

Webdunia
मंगलवार, 23 जनवरी 2018 (15:58 IST)
चॉकलेट, वनीला, स्ट्रॉबेरी, कॉफ़ी, अचार के बाद अब हाज़िर है अदरक और शहद। बात हो रही है कंडोम फ़्लेवर्स की। कंडोम बनाने वाली एक कंपनी ने इस साल सर्दियों में अदरक फ़्लेवर वाला कॉन्डोम बाज़ार में उतारा है।
 
कंपनी ने इसकी जानकारी अपने फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दी है। नए फ़्लेवर वाले कंडोम के पैकेट की तस्वीर पोस्ट की है और साथ में लिखा है - साफ़ गले के लिए अदरक और शहद। पेश करते हैं अदरक फ़्लेवर।
 
इसके साथ ही कुछ और कैप्शन पोस्ट किए गए हैं। जैसे:-
*तो अब सर्दियों में अपनी सुबह की शुरुआत कैसे करना चाहेंगे? अपनी सर्दियों की सुबह को गर्म बनाएं, पसंद आपकी है।
*अब सर्दियां ज्यादा गर्म और आरामदेह होंगीं। पेश करते हैं अदरक फ़्लेवर्ड कॉन्डोम्स।
 
ज़ाहिर है सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफ़ी हलचल है। लोग इस बारे में हंसी-मज़ाक भी कर रहे हैं। वरुण खुल्लर नाम के शख़्स ने ट्विटर पर लिखा, "अब मैं ये सोचकर कंफ़्यूज़ हो रहा हूं कि अदरक के बाद क्या होगा। अदरक-लहसुन का पेस्ट, और फिर अदरक लहसुन का भुना मसाला कॉन्डोम?''
 
कंपनी भी लोगों के मज़ाक और सवालों का जवाब देने में पीछे नहीं रही। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मज़ेदार अंदाज़ में लोगों की उलझनें सुलझाईं।
 
नीलाद्री ने फ़ेसबुक पर लिखा, "अब अदरक ख़त्म हो जाए तो चिंता की बात नहीं। कटिंग चाय बनाने के लिए दो-तीन अदरक उबाल लें।"
 
इसके जवाब में कंपनी ने लिखा, "कंडोम इस्तेमाल करने के दूसरे बेहतर तरीके भी मौजूद हैं।"
 
किसी ने कंपनी को मुलेठी फ़्लेवर्ड कंडोम तो किसी ने बिरयानी और नींबू फ़्लेवर्ड कॉन्डोम लाने की सलाह दी।
 
क्या इसका कोई फ़ायदा होगा?
ये तो रही हंसी मज़ाक की बात। लेकिन क्या इन अलग-अलग तरह के फ़्लेवर वाले कॉन्डोम्स से सेक्स लाइफ़ पर कोई असर भी पड़ता है या ये बस ग्राहकों को लुभाने के तरीके हैं?
 
इस बारे में बीबीसी ने जाने-माने सेक्सॉलजिस्ट डॉ. प्रकाश कोठारी से बात की।
 
डॉ. कोठारी के मुताबिक अलग-अलग तरह के फ़्लेवर लोगों के मन में सेक्स की ख़्वाहिश तो जगा सकते हैं लेकिन इसका सेक्स की अवधि और बाकी सेक्स लाइफ़ पर कोई असर नहीं पड़ता।
 
उन्होंने कहा, "मिसाल के तौर पर अगर किसी को अदरक और शहद की ख़ुशबू बहुत पसंद है तो अदरक फ़्लेवर्ड कॉन्डोम उसे पार्टनर के करीब आने में मदद करेगा।''
 
हालांकि डॉ. कोठारी ये भी मानते हैं कि इससे ये तय नहीं होता कि सेक्स कितना अच्छा होगा या कितने वक़्त तक होगा।

सम्बंधित जानकारी

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

iQOO Z11x 5G : 7200mAh Battery वाला धांसू 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान

Jio के 10 साल पूरे, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में 5.09 करोड़ ग्राहक, 58.4% बाजार हिस्सेदारी के साथ डिजिटल क्रांति को नई रफ्तार

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

अगला लेख