Bhai Dooj
✕

CIA की पहली इंस्टाग्राम पोस्ट की गुत्थी सुलझा सकते हैं आप?

Webdunia
मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 (12:50 IST)
अमेरिका की ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए ने इंस्टाग्राम पर कवर तस्वीर पोस्ट की है जिसे एक पहेली की तरह देखा जा रहा है। अपनी गोपनीयता और जासूसी क्षमताओं के लिए मशहूर सीआईए का सोशल मीडिया पर आना भी एक क़िस्म का विरोधाभास ही है।
 
एजेंसी के अकाउंट का बायो (परिचय) बताता है, "हम देश की पहली सुरक्षा पंक्ति हैं।"
 
अपनी पहली तस्वीर में सीआईए ने एक डेस्क की तस्वीर डाली है। इस पर कई तरह की चीज़ें रखी हुई हैं। लेकिन इनमें से ज़्यादातर चीज़ें किसी न किसी चीज़ की ओर इशारा करती हैं।
 
वर्जिनिया के लैंगले में सीआईए का मुख्यालय है। ये तस्वीर वहीं ली गई है। इसका कैप्शन दिया गया, "मैं अपनी छोटी आंखों से जासूसी करता हूं।"
 
अब चुनौती उस तस्वीर में दिख रही चीजों का संदर्भ पहचानने की है। इसके लिए सीआईए के प्रवक्ता ने कुछ संकेत भी दिए हैं। सीबीएस न्यूज़ से उन्होंने कहा कि इनमें से कई चीजें मौजूदा कर्मचारियों की हैं।
 
क्या आप इस पहली को सुलझा सकते हैं?
 
एजेंसी की रणनीति
सीआईए ने एक रणनीति के तहत ये इंस्टाग्राम अकाउंट शुरू किया है। इसका एक मक़सद युवा अधिकारियों, एजेंटों और विश्लेषकों की नियुक्ति करना भी है। इंस्टाग्राम के ज़्यादातर यूजर्स 30 साल से कम उम्र के हैं।
 
सीआईए के प्रवक्ता ने कहा, "इंस्टाग्राम से जुड़ना सीआईए की कहानियों को साझा करने का एक और तरीका है और हम प्रतिभाशाली अमेरीकियों को यहां सेवा देने के लिए भर्ती कर रहे हैं।"
 
"अकाउंट के ज़रिये हम एजेंसी के जीवन की झलकियां दिखाएंगे, लेकिन हम गोपनीय जगहों से सेल्फ़ी अपलोड करने का वादा नहीं कर सकते।" सीआईए निदेशक जीना हस्पेल ने पिछले सप्ताह अलबामा के ऑर्बन विश्विविद्यालय में आयोजित एक सत्र में इंस्टाग्राम अकाउंट खोलने की घोषणा की थी।
 
तो चलिए इस तस्वीर को डिकोड करते हैं:
 
1.डेस्क पर रखा छोटा पौधा सीआईए की विदेशी खुफिया विंग 'प्लांट्स' का प्रतीक है।
2.घड़ी की सुइयां बता रही हैं कि 8:46 बज चुके हैं। ठीक इसी समय पर 9 सितंबर, 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर चरमपंथी हमला हुआ था।
3.चीन का नक्शा है, जो एशिया में अमेरिका का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी है।
4.सोने का उल्लू। यह बुद्धि की यूनानी देवी एथीना का प्रतीक है। सीआईए के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर एंडी मैकरिडिस ने इसे भेंट किया था।
5.यह एक ताबीज़ की तरह दिख रहा है, जो बुरी नज़र का प्रतीक है। शायद यह सीआईए एजेंटों के समक्ष खतरों का प्रतीक है।
6.यह एक पेंटिंग है, जिसमें टोनी मेंडेज़ दिख रहे हैं। मेंडेज एक सीआईए अधिकारी थे, जिन्होंने 1980 में ख़ुद को फ़िल्म निर्माता बताकर ईरान में छह अमेरिकी बंधकों को छुड़ा लिया था।
7.कलाई बंद की जोड़ी। बताया जाता है कि इसका इस्तेमाल सीआईए एजेंट एक-दूसरे की पहचान के लिए करते हैं।
8.ग्रे कलर का बालों का विग। शायद किसी अंडरकवर एजेंट ने कभी इसे पहना हो।
9.जीना हास्पेल का आईडी कार्ड। हास्पेल सीआईए की निदेशक हैं।
10.एक सीक्रेट बैग, जिसका उपयोग सबूतों को नष्ट करने के लिए किया जाता होगा।
 
 
हास्पेल का कहना है कि यह अकाउंट एक उदाहरण है कि डिजिटल युग में कैसे खुफिया सेवा बदल रही है। हालांकि सीआईए ने पहली दफ़ा सोशल मीडिया पर दस्तक नहीं दी है। इससे पहले एजेंसी साल 2014 में ट्विटर और फ़ेसबुक पर आ चुकी है।
 
एजेंसी ने पहला ट्वीट किया थाः "हम न तो इस बात की पुष्टि करते हैं और न ही इससे इनकार कर सकते हैं कि यह हमारा पहला ट्वीट है।"

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

अगला लेख