Festival Posters

20 साल से लड़की बनकर रह रहा यह आदमी

Webdunia
मंगलवार, 18 जुलाई 2017 (11:55 IST)
चीन में एक 50 वर्षीय आदमी का वीडियो वायरल हो रहा है। यह आदमी पिछले 20 सालों से महिला के रूप में रह रहा है। इस आदमी का कहना है कि बहन की मौत के बाद उसने यह रूप रखा, अपनी मां की बिगड़ती मानसिक हालत को सुधारने के लिए उसने यह कदम उठाया।
 
पियर वीडियो नाम की कंपनी के इस वीडियो को वीबो पर 42 लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं, वहीं इसे कई दूसरे न्यूज़ पोर्टल पर भी खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि गुआंगशी क्षेत्र के गुइलिन इलाके में रहने वाला यह व्यक्ति अपनी बूढ़ी मां के सामने चीनी महिलाओं की पारंपरिक ड्रेस पहने हुए है।
 
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है वीडियो
सोशल नेटवर्क साइट वीबो पर हज़ारों की संख्या में लोग इस वीडियो को  HePosedAsHisDeadSisterFor20Years# हैशटेग के साथ शेयर कर रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट किया है, 'एक आदमी जो अपनी मां की खुशी के लिए 20 साल से लड़की बनकर रहा है, हमें उसकी तारीफ करनी चाहिए'।
 
एक अन्य कमेंट में कहा गया है कि 'यह आदमी महिला के रूप में सुंदर दिख रहा है।' दूसरी तरफ कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि कहीं यह आदमी अपनी लैंगिकता को छिपाने के लिए मां के दुख का सहारा तो नहीं ले रहा।
 
20 साल से पुरुषों के कपड़े नहीं पहने
पियर वीडियो से बात करते हुए इस व्यक्ति ने बताया कि 20 साल पहले जब उसकी बहन की मौत हुई तो मां की खराब होती मानसिक हालत को देखते हुए अपनी बहन के कपड़े पहन कर मां के सामने आने का फैसला लिया। उसे बहन के कपड़ों में देखकर उसकी मां को लगा कि उनकी बेटी लौट आई है।
 
मां के चेहरे पर दोबारा खुशी देखने के बाद उसने हमेशा महिला के रूप में रहने का ही फैसला कर लिया। वह बताते हैं कि उसके बाद उन्होंने कभी पुरूषों के कपड़े पहने ही नहीं, लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं उन्हें इस बात से फर्क़ नहीं पड़ता।
Show comments

जरूर पढ़ें

भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, सबसे बड़ी रक्षा डील को मंजूरी, भारत आएंगे 114 राफेल और 6 समुद्री विमान

रूस में Telegram पर डिजिटल स्ट्राइक, पुतिन ने लगाई पाबंदियां, फाउंडर बोले- हम झुकेंगे नहीं

MG Majestor की एंट्री से मचेगा धमाल! 40 लाख की SUV देगी Fortuner Legender को सीधी टक्कर

Shivam Mishra Bail: कानपुर, UP लेम्बोर्गिनी कार एक्सीडेंट केस, आरोपी शिवम मिश्रा को 20,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिली

रूस ने WhatsApp पर लगाया पूरी तरह से बैन, अमेरिकी दादागिरी का दिया करारा जवाब

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Vivo V70 Series का धमाका, भारत में जल्द एंट्री, ZEISS कैमरा और 6500mAh बैटरी से मचाएगी तहलका

samsung Unpacked 2026 : S26 अल्ट्रा समेत ये 5 बड़े डिवाइस होंगे लॉन्च, जानें क्या है खास

Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च, 10,001 mAh की 'मॉन्स्टर' बैटरी और 6500 निट्स ब्राइटनेस के साथ मचाएगा तहलका

redmi note 15 pro 5g: 200MP कैमरा, 45W फास्ट चार्जिंग और 6580mAh की बैटरी, 3000 का कैशबैक ऑफर, जानिए क्या है कीमत

Apple iPhone 17e : सस्ते iPhone की वापसी, एपल के सबसे किफायती मॉडल के चर्चे

अगला लेख