suvichar

ADR रिपोर्ट: बिहार में मतदाता किस आधार पर करते हैं वोट- लोकसभा चुनाव 2019

Webdunia
मंगलवार, 2 अप्रैल 2019 (07:53 IST)
11 अप्रैल से लोकसभा चुनाव के लिए शुरू हो रहे मतदान को देखते हुए एसोसिएशन फोर डेमोक्रेटिक रिफ़ॉर्म्स यानी एडीआर ने बिहार को लेकर एक सर्वे जारी किया है। इस सर्वे में मुद्दों, वोट देने के आधार और तमाम पहलुओं की पड़ताल की गई है।
 
इस सर्वे के अनुसार बिहार के मतदाताओं के लिए रोज़गार, सिंचाई और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दे सबसे अहम हैं। 49.95% लोगों के लिए रोज़गार, 41.43% लोगों के लिए सिंचाई और 39.09% लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सबसे अहम मुद्दे हैं।
 
इस सर्वे में मतदाता किस आधार पर वोट करते हैं इसकी भी गहन पड़ताल की गई है। बिहार में कोई मतदाता बूथ पर वोट देने जाता है तो किस तर्क के आधार किसी प्रत्याशी या पार्टी को पसंद कर वोट करता है?
 
हालांकि इस सर्वे को 2018 में किया गया था लेकिन लोकसभा चुनाव को ध्यान में ही रखकर किया गया था। बिहारी मतदाताओं ने कहा कि वो विधानसभा के लिए वोट करने जाते हैं तो सबसे पहले ये देखते हैं कि मुख्यमंत्री का प्रत्याशी कौन है। इसके बाद प्रत्याशी की पार्टी को देखते हैं।
 
10 फीसदी मतदाओं ने ये भी कहा कि वो अपना मत कैश, शराब और मिलने वाले उपहार से भी तय करते हैं।
 
86 फीसदी बिहारी मतदाता वोट किसे देना है इसका निर्णय खुद करते हैं। 98 फीसदी लोगों ने कहा कि संसद और विधानसभा में आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को नहीं पहुंचना चाहिए। 35 फीसदी लोगों ने कहा कि वो आपराधिक पृष्ठभूमि वालों को इसलिए वोट करते हैं क्योंकि वो ठीक काम करते हैं। 35 फीसदी लोगों ने ये भी कहा कि वो जाति और धर्म के कारण आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशियों को वोट करते हैं।
 
इस सर्वे में 87 फीसदी ग्रामीण और 13 फीसदी शहरी लोग शामिल हुए थे। इनमें 64 फीसदी पुरुष और 36 फीसदी महिलाएं थीं। अगर जाति के आधार पर देखें तो 67 फीसदी सवर्ण, 17 फीसदी ओबीसी, 15 फीसदी एससी और एक फीसदी एसटी समुदाय से लोग शामिल हुए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

AI समिट में ‘शर्टलेस’ हंगामा: राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो वायरल, राजनीति गरमाई

छोटी सी दुकान से 52 एकड़ तक के विवि तक, कौन हैं Galgotias University के मालिक

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे

अफगानिस्तान में तालिबान का खौफनाक फरमान : पत्नियों को पीटने को दी 'कानूनी' मंजूरी, नए कानून से मचा हड़कंप

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

Google Pixel 10a भारत में लॉन्च, iPhone 17e से पहले एंट्री; जानिए Pixel 9a से कितना अलग?

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

Google Pixel 10a का धमाका, आज होगा लॉन्च, जानें भारत में संभावित कीमत और 'सबसे दमदार' फीचर्स

Samsung Galaxy S26 Ultra vs S25 Ultra : जानिए इस साल क्या मिल सकते हैं नए फीचर्स और बड़े अपग्रेड्स

Vivo V70 Series का धमाका, भारत में जल्द एंट्री, ZEISS कैमरा और 6500mAh बैटरी से मचाएगी तहलका

अगला लेख