Hanuman Chalisa

भारत-पाक बातचीत होनी चाहिए, पर इसे कमजोरी न समझें- बासित

Webdunia
बुधवार, 30 नवंबर 2016 (15:50 IST)
भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने बीबीसी से बातचीत में कहा है कि भारत के साथ दो-तरफ़ा बातचीत को लेकर कोई प्रोग्राम तय नहीं है, अभी कोई ऐसा संकेत नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि ये पाकिस्तान के हित में नहीं है कि नियंत्रण रेखा पर कोई मुश्किलें पैदा हों, क्योंकि पाकिस्तान ने तो संयुक्त राष्ट्र में ही सुझाव दिया था कि एलओसी के बारे में कोई स्थायी एग्रीमेंट हो जाए लेकिन भारत ने कोई जवाब नहीं दिया।
 
कुछ ही दिन में अमृतसर में होने वाली 'हार्ट ऑफ़ एशिया कॉन्फ़्रेंस' में पाकिस्तान के भाग लेने के संदर्भ में उन्होंने ये कहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज इसमें भाग लेने भारत आने वाले हैं।
 
बीबीसी दिल्ली के स्टूडियो से बीबीसी उर्दू के फेसबुक लाइव के दौरान अब्दुल बासित ने कहा, 'अभी कोई दो-तरफा मुलाकात तय नहीं है। हम चाहते हैं कि जो बातचीत हो उसका नतीजा निकले। जहां तक शर्त की बात है, तो हमारी तरफ से भी शर्त हो सकती है कि जब तक पाक में दहशतगर्दी जारी है तब तक भारत से बातचीत नहीं हो सकती। मतभेद बातचीत से ही दूर हो सकते हैं, शर्तें तो हम भी लगा सकते हैं, कश्मीर पर, सियाचिन पर... '
 
उनका कहना था, 'बुनियादी फैसला करना है कि हम इस पैटर्न से निकलें, एक कदम आगे, दो पीछे.....इससे बाहर निकलना है. हम जो हर रोज कहते हैं कि हमें बात करनी है, उसे हमें कमजोरी न समझें। शायर ने कहा है- ...पानी को अब तो सर से गुज़र जाना चाहिए, कुछ फैसला अब तो हो जाना चाहिए।'
Show comments

जरूर पढ़ें

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख