Baba Amte %e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%ae %e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82 %e0%a4%95%e0%a4%88 %e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8 108020900077_1.htm

dharma sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाबा के नाम हैं कई सम्मान

Advertiesment
आमटे उर्फ बाबा आमटे
जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता मुरलीधर देवीदास आमटे उर्फ बाबा आमटे को पद्म भूषण और महाराष्ट्र सरकार के सर्वोच्च सम्मान महाराष्ट्र भूषण सहित कई सम्मानों से नवाजा गया था। उन्हें दिए गए कुछ प्रमुख सम्मान और पुरस्कार इस प्रकार हैं।

1. अमेरिका का डेमियन डट्टन पुरस्कार 1983 में दिया गया। इसे कुष्ठ रोग के क्षेत्र में कार्य के लिए दिया जाने वाल सर्वोच्च सम्मान समझा जाता है।
2. एशिया का नोबल पुरस्कार कहे जाने वाले रेमन मैगसेसे (फिलीपीन) से 1985 में नवाजा गया।
3. मानवता के लिए किए गए अतुलनीय योगदान के लिए 1988 में जीडी बिरला अंतरराष्ट्रीय सम्मान दिया गया।
4. मानवाधिकार के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए 1988 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार सम्मान दिया गया।
5. 1990 में 884000 अमेरिकी डॉलर का टेम्पलटन पुरस्कार दिया गया। धर्म के क्षेत्र का नोबल पुरस्कार नाम से मशहूर इस पुरस्कार में विश्व में सबसे अधिक धन राशि दी जाती है।
6. पर्यावरण के लिए किए गए योगदान के लिए 1991 में ग्लोबल 500 संयुक्त राष्ट्र सम्मान से नवाजा गया।
7. स्वीडन ने 1992 में राइट लाइवलीहुड सम्मान दिया।
8. भारत सरकार ने 1971 में पद्मश्री से नवाजा।
9. 1986 में पद्मभूषण दिया। जिसे 8 जून 1991 में वापस कर दिया।
10. 1985-86 में पूना विश्वविद्यालय ने डी-लिट उपाधि दी।
11. 1980 में नागपुर विश्वविद्यालय ने डी-लिट उपाधि दी।
12. 1979 में जमनालाल बजाज सम्मान।
13. 2004 के महाराष्ट्र भूषण सम्मान देने की घोषणा। महाराष्ट्र सरकार के यह सर्वोच्च सम्मान उन्हें एक मई 2005 में आनंदवन में दिया गया।
14. 1999 में गाँधी शांति पुरस्कार दिया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi