Publish Date: Fri, 10 Mar 2023 (16:45 IST)
Updated Date: Fri, 10 Mar 2023 (16:51 IST)
- ईशु शर्मा
भारत में गर्मियों का मौसम आम के बिना अधूरा है और विभिन्न राज्य में अलग अलग वैरायटी के आम पाए जाते हैं। पके आम के साथ कच्ची केरी को भी लोग बहुत पसंद करते हैं क्योंकि गर्मी के मौसम में आम हमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट जैसे ज़रूरी पोषक तत्व प्रदान करता है। पर क्या आपको पता है कि आम के पत्ते भी सेहत के लिए लाभकारी होते हैं?
आयुर्वेद के अनुसार प्राचीन काल में आम के पत्तों को जड़ी बूटी के रूप में प्रयोग किया जाता था और आज भी कई दवाइयों में आम के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। अपने सेहत को स्वस्थ रखने के लिए आप आम के पत्तों की चाय या चूरन बनाकर सेवन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि कैसे आप आम के पत्तों की चाय बना सकते हैं-
कैसे बनाए आम के पत्तों की चाय?
- आम के पत्तों की चाय बनाने के लिए आप 10-15 नई आम की पत्तियां ले सकते हैं।
- इसके बाद इन्हें बारीक़ काट लें और पानी में उबाल लें।
- आम के पत्तों को आप 8-10 मिनट तक उबालें और मिठास के लिए इसमें एक चम्मच शहद डाल दें।
- इसके बाद आप इसे छान कर पी सकते हैं।
क्या हैं आम के पत्तों के फायदे?
1. बालों को बनाता है मज़बूत : प्राचीन काल में बालों को घना और लंबा बनाने के लिए आम के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता था। आम के पत्तों में विटामिन C और A पाया जाता है जो आपके बालों को मजबूत बनाने के साथ बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाता है। आप आम के पत्तों का पेस्ट बनाकर बालों में लगा सकते हैं या आम के पत्तों के पानी से भी बालों को धो सकते हैं।
2. शुगर लेवल होती है कंट्रोल : आम की पत्तियों में anthocyanins नाम का टनीन पाया जाता है जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। आप आम की पत्तियों का पाउडर या चाय का सेवन कर सकते हैं। आम के पत्ते टियर 1 शुगर को रोकने में काफी असरदार होते हैं।
3. किडनी स्टोन की समस्या होती है दूर : आम की पत्तियों के पाउडर को पानी में घोलकर सुबह खाली पेट सेवन करने से किडनी स्टोन की समस्या दूर होती है। आम के पत्तें स्टोन को तोड़कर यूरिन के माध्यम से बहार निकालते हैं।
4. पेट के छालों के लिए है फायदेमंद : अगर आप भी पेट के छालों से परेशान हैं तो आप आम के पत्तों को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह उस पानी को खाली पेट पी लें। ऐसा करने से आपके पेट को ठंडक मिलेगी और आपके पेट के छाले भी जल्द ठीक हो जाएंगे।
5. हिचकियों से मिलती है राहत : हिचकियों की समस्या काफी आम है पर लगातार हिचकियों का बंद न होना आपके लिए समस्या का कारण बन सकती है। हिचकियों से राहत पाने के लिए आप आम के पत्तों का धुआं करें और उसे सूंघने के कोशिश करें। ऐसा करने से आपको तुरंत हिचकियों से आराम मिल जाएगा।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इससे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
webdunia
Publish Date: Fri, 10 Mar 2023 (16:45 IST)
Updated Date: Fri, 10 Mar 2023 (16:51 IST)