suvichar

कब्ज में राहत देगा उषापान करना, जानिए कब करते हैं?

Webdunia
शनिवार, 16 दिसंबर 2023 (11:53 IST)
Kabj ka ilaj gharelu upay: कॉन्स्टिपेशन यानी कब्ज से अधिकतर लोग परेशान है। कब्ज का मतलब यह की पूरी तरह से मल त्याग नहीं हो रहा है जिसके चलते कई तरह की परेशानियां खड़ी हो रही है। मलाशय का खाली होना जरूरी है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो सुबह जल्दी उठकर उषापान करेंगे तो इस समस्या से मुक्ति पा लेंगे। आओ जानते हैं उषापान का सही तरीका।
 
इसके लिए करें उषापान:- 
  1. रात को तांबे के एक लोटे में पानी भरकर रख लें।
  2. सुबह उस पानी को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पी लें। 
  3. इसके बाद भले ही आप सो जाएं।
  4. एक से दो घंटे के बाद आपको प्रेशर आएगा और फिर पेट पूरा साफ हो जाएगा।
  5. शुरुआत में यह प्रेशर कम रहेगा, परंतु लगातार इस उपाय से पाचन तंत्र सुधार जाएगा।
  6. आप चाहें तो इस पानी को थोड़ा गुनगुना करके भी पी सकते हैं।
 
सावधानी : वात, पित्त, कफ, हिचकी संबंधी कोई गंभीर रोग हो तो पानी ना पीएं। अल्सर जैसे कोई रोग हो तो भी पानी ना पीएं।
 
क्या होता है उषापान:-
उषा पान के फायदे :
  1. उषाकाल में जल की गुणवत्ता बदल जाती है। इसीलिए यह जल अमृत के समान माना गया है।
  2. इस काल में उठकर गुनगुना पानी पीकर थोड़ा खुली हवा में घूमते से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है।
  3. उषापान करने से मल त्याग करने में कोई परेशानी नहीं होती है और पाचन तंत्र में सुधार होता है।
  4. उषापान करने से कब्ज, अत्यधिक एसिडिटी और डाइस्पेसिया जैसे रोगों को खत्म करने में लाभ मिलता है।
  5. उषापान करने वाले की त्वचा भी साफ और सुंदर बनी रहती है।
  6. प्रतिदिन उषापान करने से किडनी स्वस्थ बनी रहती है।
  7. प्रतिदिन उषापान करने से आपको वजन कम करने में भी लाभ मिलता है। 
  8. उषापान करने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है।
  9. 'काकचण्डीश्वर कल्पतन्त्र' नामक आयुर्वेदीय ग्रन्थ के अनुसार रात के पहले प्रहर में पानी पीना विषतुल्य, मध्य रात्रि में पिया गया पानी दूध सामान और प्रात: काल (सूर्योदय से पहले उषा काल में) पिया गया जल मां के दूध के समान लाभप्रद कहा गया हैं।
  10. आयुर्वेदीय ग्रन्थ 'योग रत्नाकर' के अनुसार जो मनुष्य सूर्य उदय होने के निकट समय में आठ प्रसर (प्रसृत) मात्रा में जल पीता हैं, वह रोग और बुढ़ापे से मुक्त होकर 100 वर्ष से भी अधिक जीवित रहता हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

अगला लेख