Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अयोध्या में रामलला के दरबार में लगेगा 613 किलो वजनी अनूठा घंटा, 10 किमी तक सुनाई देगी ॐ की ध्वनि

हमें फॉलो करें अयोध्या में रामलला के दरबार में लगेगा 613 किलो वजनी अनूठा घंटा, 10 किमी तक सुनाई देगी ॐ की ध्वनि
, बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (19:25 IST)
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। रामलला अभी अस्थायी मंदिर में विराजमान हैं। तमिलनाडु की लीगल राइट काउंसिल की तरफ से रामलला के लिए विशेष घंटा भेंट किया गया है। इस घंटे की खूबी यह कि इससे ॐ की ध्वनि निकलेगी और 10 किमी तक सुनाई देगी। कांस्य से बने 613 किलो वजनी इस घंटे को तमिलनाडु के रामेश्वरम से 4500 किमी यात्रा अयोध्या लाया गया है। राम मंदिर में लगने वाला यह घंटा 4 फुट ऊंचा है। इसकी चौड़ाई 3.9 फुट है। 
 
बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड : यह विशेष घंटा बुलेट रानी के नाम से देश में मशहूर तमिलनाडु की रहने वाली राजलक्ष्मी मांडा अयोध्या लेकर आई हैं। राजलक्ष्मी विश्व की दूसरी महिला हैं, जिन्होंने 9.5 टन वजन खींचने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। रामरथ पर रखकर यह घंटा अयोध्या लाया गया है। 17 सितंबर को रामरथ यात्रा की शुरुआत हुई थी, जो 7 अक्टूबर को 21 दिन में 10 राज्यों से होकर अयोध्या में पूरी हुई। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL-13 : लुभा गया बुमराह का 'गुमराह' करना