राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा : परिवार संग पैदल रामलला के दर्शन करने जाएंगी सीमा हैदर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 13 जनवरी 2024 (10:56 IST)
Ayodhya ram mandir news : प्यार के लिए 4 बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रही है कि मैं नंगे पांव परिवार के साथ राम मंदिर देखने जाऊंगी। 
 
श्रेष्ठ भारत ने एक साक्षात्कार में सचिन मीणा से शादी के बाद हिंदू बनीं सीमा हैदर से जब सवाल किया गया कि अगर आपको निमंत्रण मिले तो क्या आप वहां जाना पसंद करेंगी? इसके जवाब में उसने कहा कि अयोध्या कौन नहीं जाना पसंद करेगा। हमारी तैयारी है, हम जरूर जाएंगे और पूरा परिवार जाएगा और हम पैदल जाएंगे।
 
 
भारत में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी की छुट्‍टी की घोषणा की जा चुकी है। गोवा और हरियाणा में भी छुट्‍टी किए जाने की खबर है। राजस्थान में छुट्‍टी तो घोषित नहीं हुई है, लेकिन इस दिन शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। कहा जा रहा है कि मध्यप्रदेश में भी 22 जनवरी को छुट्‍टी घोषित की जा सकती है।
 
अयोध्या में होगी आतिशबाजी : अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की शाम सरयू तट पर दिवाली जैसा जश्न मनाया जाएगा। इस दिन दीपोत्सव के साथ ही सरयू तट पर आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाएगा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने शुक्रवार को कहा कि 18 जनवरी से अयोध्या में निजी भवनों के निर्माण पर प्रतिबंध रहेगा।
 
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को पर्यटन स्थलों की जानकारी देने के लिए 250 ‘पुलिस गाइड’ तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को ‘डिजिटल टूरिस्ट’ ऐप शुरू किया जाएगा। दयाल ने बताया कि 14 जनवरी से 21 जनवरी के बीच अयोध्या में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और सभी कार्यालयों में विशेष रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

ऑपरेशन सिंदूर में सेना को बड़ी सफलता, आतंकी मसूद अजहर का भाई रऊफ भी मारा गया

पाकिस्तान के कई शहरों में ड्रोन हमले, एयर डिफेंस और रडार सिस्टम तबाह

जानिए ऑपेरशन सिन्दूर के लिए राफेल विमान को चुनने के पीछे क्या थी वजह

Operation sindoor : खरगे ने सशस्त्र बलों के साथ प्रकट की एकजुटता, राहुल ने उठाई संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की।

LIVE: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना ने पाकिस्तान को बड़ा झटका, हमले नाकाम, एयर डिफेंस सिस्टम तबाह

अगला लेख
More