Hanuman Chalisa

अयोध्या की किलेबंदी, बिना अनुमति प्रवेश होगा मुश्किल

संदीप श्रीवास्तव
शुक्रवार, 8 नवंबर 2019 (22:05 IST)
अयोध्या। रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि मामले को लेकर उच्‍चतम न्‍यायालय का ऐतिहासिक फैसला शनिवार को सुबह 10.30 बजे आने जा रहा है। इस फैसले के पूर्व पूरी अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। दरअसल, प्रशासन सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था न बिगड़ने पाए इसके लिए कड़ी चौकसी बरती जा रही है। देर शाम से ही अयोध्या में बिना अनुमति प्रवेश कर पाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन-सा हो गया है।

अयोध्या मेला संपन्‍न होते ही पूरे क्षेत्र को सुरक्षा के कड़े जाल में जकड़ लिया गया है, जिससे अब यहां बिना अनुमति प्रवेश कर पाना बड़ा ही मुश्किल हो गया है। दरअसल, प्रशासन सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था न बिगड़ने पाए इसके लिए कड़ी चौकसी रख रहा है।

4 जोन में बंटीं पूरी अयोध्या : पूरे अयोध्या को रेड, यलो, ग्रीन और ब्लू जोन में बांटा गया है, साथ ही 48 सेक्टर व 48 सब सेक्टर भी बनाए जाने का प्रस्ताव रखा जा रहा है, इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे। रेड जोन में विवादित परिसर होगा, जिसे रामजन्मभूमि व बाबरी मस्जिद कहा जाता है, जो कि सबसे संवेदनशील स्थल है और जिसकी सुरक्षा भी जबरदस्त होगी।

यलो व रेड जोन सबसे सुरक्षित जोन होगा क्योंकि यलो जोन में रामनगरी को रखा गया है। ग्रीन जोन के अंतर्गत अयोध्‍या की आंतरिक परिधि हो सकती है। जबकि ब्लू जोन में बाहरी परिधि को रखा गया है, जो कि जिले की सीमा से शुरू होगी।

जैसे ही देर शाम यह खबर आई कि सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में सुबह 10.30 बजे अयोध्या मामले पर अपना फैसला सुनाएगा, वैसे ही अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई। समूचे उत्तर प्रदेश में भी 9 से 11 नवम्बर तक सभी स्कूल कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

फैसले की संवेदनशीलता को देखते हुए यहां एटीएस, आरएएफ, सीआरपीएफ, पीएसी, पुलिसबल के अतिरिक्‍त ख़ुफ़िया एजेंसी, एलआईयू की तैनाती के साथ-साथ क्षेत्र में सादी वर्दी में जवान, बम स्क्वायड, डॉग स्क्वैट, अग्निशमन दस्ते, घुड़सवार दस्ते के अलावा जगह-जगह बैरियर भी बना दिए हैं। साथ ही सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से भी निगाह रखी जा रही है। इसके अलावा 8 अस्थाई जेलें भी बनाई गई हैं।
Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

अन्य समाचार

NEET विवाद, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, छात्रों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

योगी सरकार की उपलब्धि, 7 लाख से अधिक आवासीय रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने में यूपी दूसरे स्थान पर

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Jio का बड़ा धमाका, 33.3 लाख नए एक्टिव मोबाइल सब्सक्राइबर जुड़े, 5G और वायरलाइन में भी नंबर-1

अगला लेख