अमेजन पर राम मंदिर का फर्जी प्रसाद, CCPA ने नोटिस भेजकर मांगा जवाब

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 20 जनवरी 2024 (10:20 IST)
ayodhya ram mandir fake prasad : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह से पहले ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर राम मंदिर का फर्जी प्रसाद बिक रहा है। इस मामले में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने अमेजन को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
 
नोटिस में कहा गया है कि अयोध्या राम मंदिर प्रसाद के नाम पर मिठाई बेची जा रही है। मामले में 7 दिन में जवाब मांगा गया है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
 
बताया जा रहा है कि कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने इस मामले में शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि राम मंदिर में प्रसाद के नाम पर लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है।
 
शिकायत में कहा गया कि अमेजन पर बिक्री के लिए लिस्ट प्रोडक्ट्स में श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद रघुपति घी लड्‍डू, अयोध्या राम मंदिर प्रसाद, खोया खोबी लड्‍डू, राम मंदिर अयोध्या प्रसाद देशी गाय के दूध का पेड़ा लिखा हुआ है। 
 
इससे पहले इंटरनेट पर एक वेबसाइट काफी ज्यादा वायरल हुई थी। इसने अयोध्या के श्री राम मंदिर का प्रसाद फ्री में आपके घर तक पहुंचाने का दावा कर रही है।
 
इस वेबसाइट में कहा गया था कि जो भी प्रसाद चाहता है वो अपने घर का पता डालें और 51 रुपए डिलीवरी चार्ज दें। इसके बाद वेबसाइट ने अयोध्या श्री राम मंदिर का प्रसाद आपके घर भेजने का दावा किया। इस वेबसाइट का राम मंदिर ट्रस्ट से कोई लेना देना नहीं था। कई लोगों ने इस वेबसाइट को फ्रॉड बताया। विरोध के बाद यहां से प्रसाद की बिक्री बंद कर दी गई।
Edited by : Nrapendra Gupta 
Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

हस्तशिल्पियों एवं जनजाति कारीगरों की कला को राष्ट्रपति ने सराहा

सरकार ने दी पीएम-आशा योजना जारी रखने की मंजूरी, 35000 करोड़ रुपए होगा वित्तीय व्यय

ब्रिटेन ने शुरू किया E-Visa परिवर्तन अभियान, भारतीयों सहित सभी से किया अपनाने का आग्रह

एक देश एक चुनाव का पूर्व मुख्य न्यायाधीशों ने किया विरोध, कोविंद समिति की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

One Nation One Election : 32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

अगला लेख
More