biodatamaker

राममंदिर पर दिग्विजय के बयान पर भड़के पवैया,आतंकियों के वध पर रोने वाले कारसेवकों के बलिदान पर चुप क्यों ?

विकास सिंह
शनिवार, 1 अगस्त 2020 (13:50 IST)
अयोध्या में राममंदिर के भूमिपूजन से पहले मध्यप्रदेश की सियासत राम के नाम में रंग गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही इस पूरे मुद्दे का सियासी माइलेज लेने में जुट गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के राममंदिर निर्माण के समर्थन की बात कहने के बाद अब दिग्विजय सिंह ने भी समर्थन कर दिया है।  

अब तक राममंदिर के भूमिपूजन के मूहुर्त पर सवाल उठाने वाले दिग्विजय सिंह अब ट्वीट कर लिखा कि हमारी आस्था के केंद्र में भगवान राम ही हैं और आज समूचा देश भी राम भरोसे ही चल रहा है। इसलिए हम सबकी आकांक्षा है जल्स से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या रामजन्म भूमि पर बने और रामलला वहां विराजे। स्व. राजीव गांधी भी यही चाहते थे।  वहीं दिग्विजय सिंह ने आज फिर मंदिर के शिलान्यास के मुहूर्त पर सवाल उठाते इसे सीधे सीधे धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बताया। 

दिग्विजय सिंह के इस बयान पर राममंदिर आंदोलन से जुड़े भाजपा के फायर ब्रांड नेता जयभान सिंह पवैया ने भड़कते हुए कहा कि राममंदिर के निर्माण के लिए कांग्रेसियों के समर्थन या विरोध का अब मायना ही क्या है। फैसला आने के पहले इसमें से कौन सा माई का लाल है जिसने राममंदिर गर्भगृह पर ही बनने का दावा किया हो। आतंकियों के वध पर रोने वाले, आप कारसेवकों के बलिदान पर एक शब्द भी नहीं बोलते है। 
ALSO READ: Special Story: राममंदिर के लिए सोने की ईंट देकर बाबर के नाम पर लगे कलंक को मिटाना चाहते हैं प्रिंस हबीबुद्दीन तुसी
दूसरी ओर 2018 के विधानसभा चुनाव में सॉप्ट हिंदुत्व के सहारे सत्ता हासिल करने में सफल हुई कांग्रेस अब खुलकर इसके समर्थन में आ गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने राममंदिर के निर्माण का स्वागत करते हुए कहा कि देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी। राममंदिर का निर्माण हर भारतवासी सहमित सेहो रहा है, ये सिर्फ भारत में ही संभव है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

अन्य समाचार

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख