Hanuman Chalisa

फर्श पर सो रहे हैं नरेंद्र मोदी, पी रहे हैं नारियल पानी, कैसी है PM की दिनचर्या

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (15:00 IST)
ram lala pran pratistha : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य यजमान है। वे 12 जनवरी से ही विशेष धार्मिक परंपरा के तहत फर्श पर कंबल के ऊपर सो रहे हैं और केवल नारियल पानी पी रहे हैं। वे लगातार मंदिर भी जा रहे हैं।
 
पीएम मोदी गौपूजा कर रहे हैं, गौसेवा कर रहे हैं। वह अन्नदान सहित अन्य चीजें भी दान कर रहे हैं। वह वस्त्र भी दान कर रहे हैं।
 
धर्मनिष्ठ राम भक्त के रूप में मोदी ने पिछले कुछ दिनों में नासिक स्थित रामकुंड और श्री कालाराम मंदिर, आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी में वीरभद्र मंदिर और केरल में तिरुप्रायर श्री रामास्वामी मंदिर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में मंदिरों का दौरा किया है। इसी तरह, वह अगले दो दिनों में तमिलनाडु में ऐसे और मंदिरों का दौरा करेंगे।
 
बताया जा रहा है कि ये मंदिर न केवल देश के विभिन्न हिस्सों को लोगों को जोड़ने का काम करते हैं बल्कि इनका भगवान राम के साथ भी संबंध है।
 
पिछले कुछ दिनों में देश भर के मंदिरों में उनकी यात्रा और कई भाषाओं में रामायण सुनना और मंदिरों में भजनों में भाग लेना महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका प्रभाव धर्म के आम दायरे से परे है। उनके प्रयासों का उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत के उनके दृष्टिकोण के अनुरूप ‘भारतीय' सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने को मजबूत करना है।
 
उन्होंने मंदिरों को साफ करने की पहल भी शुरू की और नासिक में श्री कालाराम मंदिर के परिसर की सफाई की। इसे एक जन आंदोलन बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने खुद सफाई का काम अपने हाथ में लिया। लाखों लोगों ने स्वेच्छा से मंदिरों की सफाई का काम किया। इस आंदोलन में देश के सभी क्षेत्रों के लोगों की उत्साहपूर्वक भागीदारी देखी गई है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

अन्य समाचार

भारत पर 100% टैरिफ की तैयारी? रूस-ईरान से तेल खरीद पर अमेरिका का बड़ा वार, सीनेट में बिल पास

क्या भारत-बांग्लादेश संबंधों में रोड़ा बन रही हैं शेख हसीना?

Top News 8 August: दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, भारत पर 100% टैरिफ का खतरा; Gen Z पर कंगना का यू-टर्न

E20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- बहुत बड़ा मुद्दा, लोगों की गाड़ियां हो रहीं खराब, BJP ने बताया खराब पटकथा

Kanwar Yatra : कांवड़ में दिखी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की अमरगाथा, शिवभक्तों ने अनोखे अंदाज में दी श्रद्धांजलि

अगला लेख