Hanuman Chalisa
✕

अयोध्या का नजारा, चाय के पैसे तुम देना, पकौड़ी के मैं दे देता हूं...

अवनीश कुमार
सोमवार, 11 नवंबर 2019 (12:43 IST)
सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद सोमवार को अयोध्या में तीसरा दिन है। रोजाना की तरह सड़कों पर चहल-पहल शुरू हो गई है। लोग अपने-अपने काम के लिए घरों से निकलकर आ जा रहे हैं। सड़कों पर साफतौर पर भाईचारा देखने को मिल रहा है।
 
मोईन भाई की चाय की दुकान पर चाय का मजा लेते हुए दोनों ही वर्ग के लोग एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। कोई कह रहा है बधाई हो बधाई, पकौड़ी के पैसे तुम दे देना..., तो कोई कह रहा है गुरु तुमको भी बधाई चाय के पैसे तुम दे देना...
 
ALSO READ: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को भव्य आयोजन में बदलेगी भाजपा, PM मोदी कर सकते हैं शिलान्यास
 
यह नजारा कहीं और का नहीं बल्कि अयोध्या की रामनगरी का है, जहां चाय की दुकान पर बैठकर एक-दूसरे को बधाई देने का दौर जारी है। यह नजारा सुबह से बेहद चर्चा का विषय बना हुआ है। बताते चलें की चाय की दुकान पर बैठकर आदित्य पांडे अखबार पढ़ रहे थे तभी साइकिल से गुजर रहे अब्दुल मुबीन खान ने साइकिल रोकी और कहा पांडे जी बधाई हो। अकेले-अकेले चाय पी रहे हैं, हमें नहीं पिलाओगे तो पांडे जी ने मुस्कराते हुए कहा महाराज चाय भी पिलाऊंगा और पकौड़ी भी खिलाऊंगा। पहले इधर आओ तो।
 
उसके बाद दोनों लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलते हुए बधाई दी और अब्दुल ने कहा चाय के पैसे पांडे जी तुम दे देना और पकौड़ी के पैसे मैं दे दूंगा। यह नजारा देख सभी ने कहा यह है अयोध्या की असली पहचान।
 
यह नजारा कुछ ऐसा था जो साफतौर पर अयोध्या के भाईचारे और प्रेम को दर्शा रहा था। साथ ही चीख-चीख कर कह रहा था कि अब हमें और कुछ नहीं सिर्फ और सिर्फ अयोध्या का विकास चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

अन्य समाचार

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

अगला लेख