राममय कानपुर में मुस्लिम संगठन की अनोखी पहल, दरगाह की चादर में प्रभु श्री राम

अवनीश कुमार
बुधवार, 17 जनवरी 2024 (12:26 IST)
Kanpur news in hindi : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम को लेकर देशभर में उत्साह नजर आ रहा है। इस बीच कानपुर देहात की एक दरगाह की चादर में प्रभु श्री राम की तस्वीर पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
 
सफी खानकाह संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जियारत अली हक्कानी मलंग की इस पहल का दोनों धर्म के लोगों ने स्वागत किया है। कहा जा रहा है कि इस चादर में प्रभु श्री राम की तस्वीर आपसी भाईचारे को बढ़ावा दे रही है। जो आगे आने वाली पीढ़ी के लिए एक अच्छा संदेश है।
 
मुस्लिम संगठन की अनोखी पहल - कानपुर देहात के जियारत अली हक्कानी ने एक अलग और अनोखी पहल कर पूरे देश में एक मिसाल पेश की है। दरअसल, दरगाह में चढ़ाए जाने वाली चादर में प्रभु श्री राम का झंडा लगाकर उसे बनाया गया है।
 
मुस्लिम वर्ग की दरगाह पर चढ़ने वाली चादर को प्रभु श्री राम का झंडा लगाकर तैयार किया गया है। चादर को हाथों में लेकर यह पदाधिकारी पूरे देश में यह संदेश देना चाहते हैं कि न्यायालय के फैसले का वह पूरी तरीके से समर्थन करते हैं। जिस विवाद को लंबे समय से हिंदू और मुस्लिम के बीच में विवाद बनाया जा रहा था। अब वह विवाद खत्म है और मुस्लिम संगठन भी श्री राम मंदिर के निर्माण और प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन से खुश है।
 
प्रधानमंत्री को भेजेंगे चादर : जियारत अली मलंग ने बताया कि दरगाह की चादर में प्रभु श्री राम का चिन्ह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजने के लिए तैयारी किया गया है। उनके द्वारा यह प्रयास देश में मुस्लिम संगठनों के द्वारा फैलाई जा रही भ्रामक बातों का खंडन करता है।
 
उनका कहना है कि वह और उनका संगठन यह चाहता है कि अगर उन्हें राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान निमंत्रण भेजा जाएगा तो वह उस कार्यक्रम में अपने संगठन के साथ पहुंचकर शिरकत करेंगे।
Edited by  : Nrapendra Gupta 

Related News

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

Bihar : बांका में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, CM नीतीश ने जताया शोक

शर्मनाक! मप्र के शिवपुरी में 9 वर्षीय बच्‍ची से कचरा बीनने वाले ने किया दुष्‍कर्म

Maharashtra Election : MVA का बड़ा आरोप, BJP ने हजारों वैध मतदाताओं के हटवाए नाम

Chhattisgarh में ITBP पर नक्‍सली हमला, IED विस्फोट से 2 जवान शहीद, 2 घायल

Gyanvapi Case : ज्ञानवापी मामले की सुनवाई हुई पूरी, 5 दिन बाद आएगा फैसला

अगला लेख
More