राम भक्तों की किस तरह मदद करेगा दिव्य अयोध्या ऐप?
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीएम योगी ने दी सौगात
Publish Date: Wed, 17 Jan 2024 (11:27 IST)
Updated Date: Wed, 17 Jan 2024 (11:57 IST)
Divya ayodhya app : अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम भक्तों को दिव्य अयोध्या ऐप की सौगात दी है। इस ऐप में आपको एक ही जगह कई सुविधाएं मिलेगी। इनमें होटल, कैब बुकिंग लेकर मुख्य पर्यटन और धार्मिक स्थानों की जानकारी शामिल हैं।
पिछले दिनों सीएम योगी ने अधिकारियों को इस ऐप को डिजाइन करने का निर्देश दिया था। इस ऐप के जरिए आप राम नगरी अयोध्या के टूरिस्ट स्पॉट और धार्मिक स्थल की जानकारी, होटल, कैब बुकिंग आदि कर सकेंगे। यह एप अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत के बारे में भी जानकारी देगा।
ऐप का इस्तेमाल कर आप अयोध्या शहर के रूट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे यात्रियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करना ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा।
इस ऐप के जरिए होमस्टे, होटल भी बुक किए सकते हैं। यह पर्यटकों को ट्रेंड टूरिस्ट गाइड से जोड़ने का काम करेगा। साथ ही इस ऐप की मदद से व्हीलचेयर और गोल्फ कार्ट बुक की जा सकती है। एप पर सभी जानकारी भारतीय संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में उपलब्ध कराई जाएगी।
कैसे इस्तेमाल करें दिव्य अयोध्या ऐप?
-
इस ऐप को गूगल प्ले से Android स्मार्टफोन में डाउनलोड करें।
-
ऐप डाउनलोड होने के बाद इसके होम पेज पर आपको कई तरह के ऑप्शन मिलेंगे।
-
सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर से ऐप में रजिस्ट्रेशन करें।
-
रजिस्ट्रेशन के बाद ऐप में लॉग-इन करके ऐप की सभी सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Wed, 17 Jan 2024 (11:27 IST)
Updated Date: Wed, 17 Jan 2024 (11:57 IST)