अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर अमेरिका के मंदिरों में भी मनेगा उत्सव

Webdunia
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 (19:01 IST)
Ayodhya's Shri Ram Janmabhoomi Temple : अयोध्या में रामजन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव सात समुद्र पार अमेरिका के मंदिरों में भी मनाया जाएगा और एक सप्ताह तक उत्सव मनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। अमेरिका और कनाडा में सभी भावुक हैं। सभी के मन में श्रद्धा का भाव है और वे भगवान श्रीराम के उनके मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहे हैं।
 
मंदिरों का प्रतिनिधित्व करने वाली एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। हिंदू मंदिर इम्पाउअर्मन्ट काउंसिल (एचएमईसी) की तेजल शाह ने सोमवार को की गई बातचीत में कहा, यह हमारा सौभाग्य और आशीर्वाद है कि हम इस घटना का हिस्सा हैं और हमारे सपनों का मंदिर सदियों के इंतजार और संघर्ष के बाद साकार हो रहा है।
 
शाह ने कहा, अमेरिका और कनाडा में सभी भावुक हैं। सभी के मन में श्रद्धा का भाव है और वे भगवान श्रीराम के उनके मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहे हैं। एचएमईसी अमेरिका में 1,100 हिंदू मंदिरों का शीर्ष निकाय है।
 
उन्होंने कहा कि उत्तरी अमेरिका के छोटे- बड़े मंदिरों में सप्ताह भर चलने वाला उत्सव 15 जनवरी को शुरू होगा और अयोध्या से राम मंदिर उद्घाटन के सीधे प्रसारण के साथ संपन्न होगा। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर में रामलला (भगवान राम के बाल स्वरूप) की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी।
 
एचएमईसी की अध्यक्ष शाह ने कहा कि अब तक जो प्रतिक्रिया मिली है उससे उम्मीद की जा रही है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को हजारों लोग देखेंगे। उन्होंने कहा, कार्यक्रम के अंत में हम सभी संकल्प लेंगे। हमारे लिए अमेरिका के पूर्वी तट समयानुसार 21 जनवरी रात 11 बजे का समय होगा। इसलिए हम उस रात भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ऑनलाइन माध्यम से शामिल होंगे।
 
उन्होंने बताया कि अब तक उत्तरी अमेरिका में दर्जनों मंदिरों ने 15 जनवरी को पुजारियों द्वारा कीर्तन शुरू कराने की सहमति दी है। उन्होंने कहा, आधे से अधिक मंदिरों ने 21-22 जनवरी को होने वाले मुख्य कार्यक्रमों के लिए सहमति दी है। शाह ने कहा, हर हफ्ते 100 से अधिक मंदिर आयोजनों के लिए पंजीकरण करा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि 15 जनवरी का कार्यक्रम पुजारियों द्वारा राम नाम संकीर्तन के जाप के साथ शुरू होगा। राम नाम संकीर्तन, वाल्मिकी रामायण में प्रयुक्त भगवान राम के 108 नामों का जाप है। उन्होंने कहा कि इसके बाद अटलांटा के प्रसिद्ध कलाकार विनोद कृष्णन द्वारा भजन पाठ किया जाएगा। वह भगवान राम के कुछ लोकप्रिय नए भजन गाएंगे। शाह ने बताया कि 21 जनवरी को मंदिरों में रोशनी की जाएगी।
 
शाह ने बताया कि मंदिरों में अयोध्या में संपन्न होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण करने और प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य क्षण में शंखनाद करने की योजना है जिसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्‍येक मंदिर को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से भागीदारी का प्रमाण पत्र और ‘प्रसाद’ प्राप्त होगा।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

भगवान श्री राम ने भी उड़ाई थी पतंग, रामचरित मानस के बालकांड में है उल्लेख

रामचरित मानस की ये 10 चौपाई आपके जीवन को बदल देगी, होगा चमत्कार

एकश्लोकी रामायण : मात्र एक श्लोक में संपूर्ण रामायण, राम कथा

रामायण का जटायु पक्षी गिद्ध, गरुड़ या कुछ और

भगवान श्री राम अयोध्या आगमन के पहले कहां रुके थे?

सभी देखें

अन्य समाचार

Pahalgam Attack पर शिवसेना UBT का बड़ा दावा, खुफिया तंत्र की विफलता का परिणाम है यह हमला

Pahalgam terrorist attack : TRF के आतंकी थे पहलगाम के दरिंदे, कैसे करता है काम, कौन हैं आका, क्या है इसका मकसद, क्यों रची थी साजिश

Pahalgam Attack : आतंकी कर रहे थे गोलीबारी, 2 जोड़ों की इस तरह बची जान, सुनाई अपनी भयावह कहानी

Pahalgam Attack : आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक हुई खत्‍म, सभी दलों ने सरकार के इस कदम का किया समर्थन, सुरक्षा को लेकर उठाए ये सवाल

UP बोर्ड का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को, 54 लाख छात्र कर रहे बेसब्री से इंतजार

अगला लेख
More