Narak Chaturdashi
✕

रामलला के दरबार में पहुंचेंगी सरकारें, कैबिनेट समेत मुख्‍यमंत्री करेंगे दर्शन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 24 जनवरी 2024 (12:35 IST)
Ayodhya Ram Mandir news : राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। अयोध्या ही नहीं देशभर के लोग रामलला के दर्शनों के लिए आतुर है। प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह में शामिल नहीं हो सके कई राज्यों के मुख्‍यमंत्री अब अपनी कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।
  
त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री माणिक साहा भी अपनी कैबिनेट के साथ 31 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करेंगे।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपने मंत्रिमंडल के साथ 1 फरवरी को रामलला के दर्शन करेंगे। वहीं 2 फरवरी को उत्तरखंड सरकार का मंत्रिमंडल मंदिर दर्शन के लिए आएगा।
 
इसके बाद 3 फरवरी को राजस्थान की भजनलाल कैबिनेट का अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। इसके बाद 4 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी रामलला को दर्शन को अयोध्या पहुंचेगे।
 
असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि कैबिनेट ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही भारत के लोगों को भी बधाई दी। पूरा कैबिनेट 22 फरवरी को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएगा।
 
मध्‍यप्रदेश के CM मोहन यादव भी बुधवार को अपने मंत्रियों के साथ अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए आने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि कार्यक्रम की तारीख अभी तय नहीं है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

श्रीराम कथा

भगवान राम का जन्म लाखों वर्ष पहले हुआ था या 5114 ईसा पूर्व? जानिए रहस्य

भगवान राम के संबंध में 12 रोचक तथ्‍य, आप भी जानिए इस रहस्य को...

उत्तर रामायण : लव और कुश का जीवन परिचय

दिवाली पर जब श्रीराम अयोध्या आए तो हुआ इस तरह स्वागत

राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन हैं और रहते हैं कहां

भगवान राम की सेना में कौन क्या था, आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे

महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस के उत्तर कांड में फर्क क्यूं?

रामायण काल की 5 खास बातें, जानकर चौंक जाएंगे

वन में प्रभु श्रीराम ने किए थे ये 7 कार्य

कैसे हुई थी प्रभु श्रीराम की मृत्यु

सभी देखें

अन्य समाचार

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अर्नब-मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा! बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

अगला लेख