Publish Date: Sat, 31 Oct 2026 (10:00 IST)
Updated Date: Fri, 30 Oct 2026 (19:12 IST)
Ayodhya Deepotsav 2026: दीपोत्सव के भव्य और दिव्य आयोजन से पहले ही प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में पर्यटन कारोबार को पंख लग गए हैं। 7 नवंबर को होने वाले मुख्य दीपोत्सव कार्यक्रम और नवनिर्मित मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ के चलते रामनगरी के होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे में 90 प्रतिशत कमरे पहले से ही बुक हो चुके हैं।
पर्यटन में भारी उछाल
अयोध्या धाम में स्थित 1500 से अधिक होटलों, धर्मशालाओं और होमस्टे में से अधिकांश में 4 से 8 नवंबर तक के सभी कमरे पूरी तरह आरक्षित हो चुके हैं। कुछ लोकप्रिय होमस्टे में तो 2 से 10 नवंबर तक की एडवांस बुकिंग है।
इस बार 10वें दीपोत्सव में गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जहां वे पहली बार नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य मंत्री भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
तैयारियों का अंतिम दौर
सरयू के घाटों को जगमगाने, रामपथ की सजावट और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। अयोध्या के स्थानीय व्यापारियों और पर्यटन कारोबारियों को इस ऐतिहासिक दीपोत्सव से रिकॉर्ड कमाई और बड़े व्यापार की उम्मीद है।
About Writer
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। ....
और पढ़ें