Auto Review 2010 %e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%be %e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80 %e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8b %e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0 110010500116_1.htm

biodatamaker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टाटा ने उतारी इंडिगो मांजा कार

Advertiesment
टाटा मोटर्स
देश की अग्रणी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने 12 नवंबर 2009 को यहाँ अपनी नई पीढ़ी की सेडान टाटा इंडिगो मांजा कार बाजार में उतार दी।

इस अवसर पर टाटा मोटर्स के यात्री कार प्रखंड के अध्यक्ष राजीव दूबे ने बताया कि इंडिगो मांजा का ढाँचा पुरानी इंडिगो के ढाँचे की अपेक्षा पूरी तरह से नया है। इंडिगो मांजा की आंतरिक सजावट को बहुत ही आकर्षक बनाया गया है। उन्होंने बताया इंडिगो मांजा को डिजाइन इस प्रकार किया गया है, जिससे चालक और यात्री दोनों को आराम मिले।

दूबे ने कहा कि इंडिगो मांजा डीजल और पेट्रोल दोनों ही श्रेणियों में उपलब्ध है। उन्होंने बताया डीजल श्रेणी में क्वाड्रा अक्वा, क्वाड्रा अयूरा, क्वाड्रा अयूरा एबीएस और क्वाड्रा अयूरा प्लस मॉडल पेश किए गए हैं।

इसी तरह पेट्रोल श्रेणी में सफायर अक्वा, सफायर अयूरा, सफायर अयूरा एबीएस और सफायर अयूरा प्लस मॉडल उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि इंडिगो मांजा को सात रंगों में पेश किया गया है। डीजल श्रेणी की इंडिगो मांजा कार की प्रारंभिक एक्स शोरूम कीमत पाँच लाख सत्तर हजार रुपए और पेट्रोल श्रेणी की शुरुआती कार का दाम चार लाख अस्सी हजार रुपए है।

दुबे ने कहा डीजल श्रेणी की इंडिगो मांजा एक लीटर में 21.02 किमी तथा पेट्रोल इंडिगो मांजा एक लीटर में 14.5 किमी का माइलेज देती है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi