biodatamaker
✕

टोयोटा ने लांच की प्रीमियम हैचबैक कार ग्लांजा, जानिए कार से जुड़ीं 6 खास बातें

Webdunia
गुरुवार, 6 जून 2019 (15:07 IST)
नई दिल्ली। प्रीमियम श्रेणी के यात्री वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने गुरुवार को भारत में बीएस छह मानकों पर आधारित अपनी नई प्रीमियम हैचबैक कार ग्लांजा लांच करने की घोषणा की। इसकी दिल्ली में एक्स शो रूम शुरुआती कीमत 7.22 लाख रुपए है। जानिए इस कार से जुड़ी 6 खास बातें..  
- टोयोटा किर्लोस्कर इस कार के जरिए हैचबैक श्रेणी की कार बाजार में प्रवेश करते हुए मारूति सुजुकी बलेनो, होंडा जैज और हुंडई आई 20 कार को टक्कर देगी।
- इस कार में पांच स्पीड मैनुअल ट्रासंमिशन और सीवीटी ट्रांसमिशन दिया गया है। कंपनी ने चार सिलेंडर 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का उपयोग किया है।
- ग्लांजा के चार मॉडल जीएमटी, जीसीवीटी, वीएमटी और वीसीवीटी उतारे गए हैं। 
- अत्याधुनिक लिऑन बैटरी के साथ जीएमटी कार 23.87 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी जबकि सीवीटी मॉडल 19.56 किलोमीटर और वी एमटी कार 21.01 किलोमीटर का माइलेज देगी।
- कंपनी ने सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए डुअल एयरबैग को अनिर्वाय बनाया है। एबीएस, ईबीएस और बीए का भी उपयोग किया गया है।
- इसके अतिरिक्त टोटल इफेक्टिव कंट्रोल प्रौद्योगिकी का भी प्रयोग किया गया है। इसमें अत्याधुनिक इंफोटेंमेंट सिस्टम भी लगाया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Nissan की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में घरेलू बिक्री दोगुनी होकर 3,300 यूनिट के पार

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

अगला लेख