Hanuman Chalisa

टाटा ने नेपाल में लांच की हैक्सा

Webdunia
शनिवार, 25 नवंबर 2017 (18:16 IST)
मुंबई। वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने नेपाल में अपने लाइफस्टाइल स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) 'टाटा हेक्सा' उतारने की घोषणा की। उसने पहली खेप में 11 उपभोक्ताओं को इस एसयूवी की आपूर्ति की। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि नेपाल में 'टाटा हेक्सा' एक्सटी 4*4 संस्करण 77.95 लाख नेपाली रुपए में उपलब्ध है।
 
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुंटर बुत्शेक ने कहा कि हम समझते हैं कि नेपाल के हमारे उपभोक्ता अधिक स्टाइलिश तथा लाइफस्टाइल आधारित उत्पाद चाहते हैं और 'टाटा हेक्सा' इन उभरते उपभोक्ताओं की जरूरतों की पूर्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और हमें यकीन है कि यह एसयूवी लोकप्रिय लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली श्रेणी में काफी लोकप्रिय होगी और नेपाल के आधुनिक उपभोक्ताओं को उत्साहित करेगी।
 
हेक्सा में 2200 सीसी का वैरीकोर डीजल इंजन है तथा 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन लगा है। इसके अलावा इसमें सुपर ड्राइव मोड्स फीचर भी दिया गया है। इस मोड के जरिए चालक 4 अलग ड्राइविंग मोड ऑटो, कंफर्ट, डायनेमिक और रफ रोड में वाहन चला सकते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Petrol Diesel Saving Hacks : 15% से 20% तक बचेगा आपका पेट्रोल और डीजल, टेंशन नहीं लें बस अपनाएं ये आसान टिप्स

पश्चिम एशिया युद्ध के बीच PM मोदी ने क्यों की E20 पेट्रोल की तारीफ? तेल संकट से भारत को बचाने का बना 'कवच

भारत में लॉन्च हुई Mini Cooper S Victory Edition, कीमत 57.5 लाख, 1965 रैली से प्रेरित लिमिटेड मॉडल

अगला लेख