Hanuman Chalisa

रेनो की एसयूवी कैप्टर, मात्र 25,000 में करें बुक

Webdunia
शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 (17:40 IST)
नई दिल्ली। फ्रांस की कार निर्माता कंपनी रेनो ने कहा कि उसने अपनी प्रीमियम एसयूवी कैप्टर की बुकिंग शुरू कर दी है। कैप्टर को अगले महीने बाजार में उतारने की तैयारी है। त्योहारी मौसम में पेश करने की तैयारियों के मद्देनजर कंपनी ने कैप्टर का उत्पादन शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआती बुकिंग कीमत 25,000 रुपए रखी गई है।
 
रेनो इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रंबध निदेशक (एमडी) सुमित सहानी ने बयान में कहा कि पिछले कुछ सालों में, एसयूवी कारों की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जो कि इसे भारत में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र बनाती है।
 
रेनो कैप्टर एसयूवी खंड में हमारी स्थिति और मजबूत करेगा। साथ ही इसका स्टाइल और बेजोड़ सड़क उपस्थिति से नये मानक तय करेगा। कैप्टर में डुअल एयरबैग्स, साइड एयरबैग्स, एंटीलॉक-ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रिब्यूशन समेत कई सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं। रेनो ने कहा कि कैप्टर को पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। (भाषा) 
 

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Petrol Diesel Saving Hacks : 15% से 20% तक बचेगा आपका पेट्रोल और डीजल, टेंशन नहीं लें बस अपनाएं ये आसान टिप्स

पश्चिम एशिया युद्ध के बीच PM मोदी ने क्यों की E20 पेट्रोल की तारीफ? तेल संकट से भारत को बचाने का बना 'कवच

अगला लेख