Hanuman Chalisa

भारतीय बाजार में धूम मचा देगा वैगन आर का नया अवतार, मिलेगी यह सुविधा

Webdunia
भारतीय कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के लिए वैगन-आर बेस्ट सैलिंग कार रही है। इस कार को हैचबैक में कड़ी प्रतियोगिता करनी पड़ी है। अब इंडो-जापानी ऑटोमेकर इस मॉडल पर आधारित Maruti Suzuki Wagon R MPV लांच करने के लिए तैयार है। भारतीय परिवारों की सुविधा को देखते हुए मारुति 7 सीटर वैगन आर लांच कर सकती है। कंपनी इसे कॉम्पैक्ट मल्टी पपर्स व्हीकल (एमपीवी) सेगमेंट के अंतर्गत उतारेगी। 
 
कंपनी ने 2013 के इंडोनेशिया ऑटो शो में इसे वैगनआर 7 सीटर कॉन्सेप्ट वेरिएंट के रूप में पेश किया था। कंपनी इसे सात सीटर बनाने के साथ ही इसके डिजाइन में भी बदलाव कर सकती है। इसका हैडलैम्प भी बड़ा होने के साथ ही गोलाकार हो सकता है। इसके साथ ही दिन-रात जलने वाली एलडी लाइट भी इस कार में हो सकती है।
 
मारुति के इस मॉडल में स्पोर्टी रूफ भी दी जा सकती है। इसकी ऊंचाई भी बढ़ाई जा सकती है। मारुति की नई कॉम्पैक्ट एमपीवी में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लांच हो सकती है। इसका डीजल मॉडल भी लाया जा सकता है। हालांकि इस मॉडल के लिए इस्तेमाल होने वाले इंजन की पुष्ट जानकारी नहीं है। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 4.55 लाख रुपए से 6.2 लाख (एक्स शो रूम दिल्ली) हो सकती है। वैसे भी मारुति अपने व्हीकल को आम भारतीय को ध्यान में रखते हुए तैयार करती है। 
 
कार में मैनुअल गियर बॉक्स और एजीएस भी हो सकता है। कार का पॉवर और टार्क आउटपुट भी उच्चतम होगा जिससे यह कार भारतीय सड़कों पर बेहतरीन माइलेज प्रदान करेगी। बाजार के रुझानों के अनुसार एमपीवी सेगमेंट में तेजी से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ऐसे में यह सेगमेंट इतना अहम है कि इसे दरकिनार नहीं किया जा सकता है। मोटे तौर पर मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले दो वर्षों में एमपीवी सेगमेंट की ग्रोथ 18 प्रतिशत से अधिक रही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Electric Scooter : बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

अगला लेख