Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Maruti ने पेश किया Alto का Bs6 CNG मॉडल, कीमत 4.32 लाख रुपए

Advertiesment
Maruti Suzuki India
नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने अपनी लोकप्रिय कार अल्‍टो (Alto) का बीएस-6 मानकों वाला सीएनजी संस्करण (CNG version) पेश किया है। दिल्ली शोरूम में इसकी कीमत 4.32 लाख रुपए से शुरू होगी।

मारुति ने एक बयान में दावा किया कि अल्‍टो एस-सीएनजी एक किलोग्राम गैस में 31.59 किलोमीटर का माइलेज देगी। कंपनी के कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ऑल्टो बीएस-6 एस-सीएनजी को बाजार में उतारने के साथ ही हमने अधिक पर्यावरण हितैषी परिवहन साधन देने के प्रति हमारी कोशिश को प्रदर्शित किया है।

मारुति ने कहा कि ऑल्टो एस-सीएनजी को बाजार में उतारना हमारी सरकार के तेल आयात को कम कर ऊर्जा क्षेत्र में प्राकृतिक गैस को बढ़ावा देने की नीति के अनुरूप है।

सरकार ने 2030 तक ईंधन क्षेत्र में प्राकृतिक गैस की मौजूदा हिस्सेदारी को 6.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। मारुति पहले ही देश में बीएस-6 मानक वाली एक लाख से अधिक अल्‍टो कारें बेच चुकी है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नई अध्यक्ष समिति दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिए टीम चयन करेगी