Publish Date: Wed, 19 Apr 2017 (22:32 IST)
Updated Date: Wed, 19 Apr 2017 (22:41 IST)
मुंबई। वाहन बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नई पीढ़ी की हाईटेक एक्सयूवी 500 पेश करने की घोषणा की जिसकी नवी मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 13.8 लाख रुपए है।
कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि एंड्रॉइड ऑटो, इमरजेंसी कॉल और कनेक्टेड एप तथा इकोसेंस से लैस यह स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन प्रीमियम ब्लैक इंटेरियर के साथ ब्राउन कलर में भी उपलब्ध है।
डीलरों के यहां यह वाहन सभी वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी ने वर्ष 2011 में इस वाहन को पेश किया था। इसके बाद इसे वर्ष 2015 में उन्नत बनाकर पेश किया गया और इसे नई प्रौद्योगिकी से लैस कर उतारा गया है। (वार्ता)