Daily Horoscope
✕

जीप कंपास पर चल रहा है वेटिंग पीरियड, जानें सेगमेंट की अन्य कारों का हाल

Webdunia
सोमवार, 16 सितम्बर 2019 (17:31 IST)
यदि आप इस सितम्बर महीने कोई मिड-एसयूवी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको इसकी डिलेवरी के लिए काफी लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है, खासकर जीप कंपास और कंपास ट्रेलहॉक के लिए। हालांकि अगर आप चंडीगढ़ या नोएडा के निवासी है तो हुंडई टयूसन, महिंद्रा एक्सयूवी500, टाटा हैरियर और टाटा हैक्सा की तुरंत डिलेवरी मिल जाएगी।

यहां हमने देश के 20 प्रमुख शहरों में मिड-साइज एसयूवी कारों पर चल रहे वेटिंग पीरियड को बताया है। आईये एक नज़र डालें इस पर :

ध्यान दें : यहां बताए गए वेटिंग पीरियड एक औसत अवधि है। वेरिएंट, इंजन और कलर ऑप्शन के अनुसार इनकी अवधि भिन्न भिन्न हो सकती है।

जीप कंपास और कंपास ट्रेलहॉक : जीप की इन दोनों एसयूवी पर सेगमेंट में सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड चल रहा है। खरीदारों को इन कारों की डिलीवरी के लिए 45 दिनों तक का इंतज़ार करना पड़ सकता है।

हुंडई ट्यूसॉन : दिल्ली, चेन्नई और अहमदाबाद को छोड़कर अन्य शहरों में ट्यूसॉन बिना किसी वेटिंग पीरियड के उपलब्ध है।

महिंद्रा एक्सयूवी500 : जयपुर, दिल्ली और बैंगलोर में एक्सयूवी500 पर कोई वेटिंग पीरियड नहीं चल रहा है। लेकिन यदि आप मुंबई, पुणे और हैदराबाद के निवासी है तो महिंद्रा की इस 7-सीटर कार के लिए आपको कुछ हफ्तों की प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।

टाटा हैरियर और हैक्सा : सितम्बर में हैरियर और हैक्सा पर अधिकतम वेटिंग पीरियड क्रमशः 4 और 3 सप्ताहों का चल रहा है।

एमजी हेक्टर : एमजी मोटर्स ने वर्तमान में हेक्टर की बुकिंग बंद कर रखी है। उम्मीद है कि अक्टूबर में कंपनी दुबारा इसकी बुकिंग शुरू करेगी।
Courtesy : CarDekho.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

क्या नई कार खरीदने का कोई सही समय होता है?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jaguar Defender 110 हुई भारी सस्ती, ₹34 लाख तक घटी कीमत, क्या है कीमत में गिरावट का कारण, फीचर्स भी जानिए

अगला लेख