भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की धूम, बिक्री में बंपर बढ़ोतरी

Webdunia
मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (21:34 IST)
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच अब ग्राहक इलेक्टिकल व्हीकल की ओर मुड़ने लगे हैं। भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (E2W) की बिक्री में साल-दर-साल आधार पर 2021 में 132 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 
 
सोसाइटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (SMEV) के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि के दौरान हाई-स्पीड और लो-स्पीड सहित इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री बढ़कर 233,971 हो गई जबकि 2020 में 100,736 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई थी। 
 
कारों की बिक्री में बढ़ोतरी : एमजी मोटर इंडिया की इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री कैलेंडर वर्ष 2021 में 145 प्रतिशत बढ़कर 2,798 इकाई हो गई, जो देश में ईवी की ओर बढ़ते रुझान को दर्शाता है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले साल यानी 2020 में कंपनी ने 1,142 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे थे।
 
इस समय भारत में कंपनी के ईवी उत्पाद पोर्टफोलियो में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन जेएस ईवी है, जिसे जनवरी, 2020 में पेश किया गया था। इसके बाद पिछले साल फरवरी में इस वाहन का नया संस्करण पेश किया गया। कंपनी के मुताबिक जेएस ईवी पूरी तरह चार्ज होने पर 419 किलोमीटर दौड़ सकता है। ये गाड़ी दो संस्करणों - एक्साइट और एक्सक्लूसिव - में आती है, जिसकी कीमत 21.49 लाख रुपये से शुरू है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Mahindra Bolero और Bolero Neo Bold Edition हुए पेश, जानिए क्या है बदलाव

Maruti : खुशखबरी, अब मारुति की इन 7 कारों में भी मिलेगी स्टैंडर्ड 6-एयरबैग की सेफ्टी

Honda CB650R : बिना क्लच दबाए बदलें गियर, ई-क्लच टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च हुई होंडा की सस्ती बाइक

MG Windsor EV Pro: 449KM की, ADAS की सेफ्टी, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक कार

अगला लेख