30 kmph की रफ्तार से ज्यादा नहीं चला सकेंगे वाहन, जानिए पेरिस में क्यों लागू किए गए नए सड़क नियम

Webdunia
बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (16:31 IST)
पेरिस। फ्रांस राजधानी पेरिस में नए सड़क नियम लागू कर दिए गए हैं। प्रदूषण कम करने के लिए वाहनों की अधिकतम रफ्तार 30 किमी प्रतिघंटा निर्धारित कर दी गई है। ये नियम सोमवार से लागू भी हो गए हैं। प्रशासन ने ये नियम पर्यावरण बचाने के साथ-साथ लोगों के सुरक्षा के लिए लागू किए गए हैं।

वाहनों के धीमी रफ्तार से चलने से उनकी दुर्घटना की आशंका भी कम रहेगी। अगर दुर्घटना होती भी है तो उनसे लोगों को कम हानि होगी। प्रशासन के इन नियमों से शहर के 59 प्रतिशत लोग सहमत भी हैं। उन्होंने सरकार के फैसले का स्वागत भी किया। हालांकि कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक 21.6 लाख की जनसंख्या वाले पेरिस के घने बसे इलाकों में कार से ज्यादा लोग साइकिल से चलना पसंद करते हैं, जो कई बार तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ जाते हैं।

ऐसे में नए नियम उनके लिए लाभदायक होंगे। ये नियम विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मई में जारी एक आग्रह के मुताबिक भी हैं। इसमें शहरी क्षेत्रों में सख्त गति सीमा की अपील की गई थी। सोमवार तक पेरिस की लगभग 60 प्रतिशत सड़कों पर 30 किमी प्रति घंटे की सीमा थी। अब यह मुख्य रिंग रोड और राजमार्गों को छोड़कर हर जगह लागू होता होगा। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

MG Windsor EV Pro: 449KM की, ADAS की सेफ्टी, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक कार

15 मई से महंगी होंगी Audi की कारें, कंपनी ने 2% तक कीमत बढ़ाने का किया ऐलान

Skoda, Volkswagen ने वापस मंगाई 47,000 गाड़ियां, सीट बेल्ट में खामियां

सस्ता Bajaj Chetak का नया वैरिएंट, फुल चार्ज पर 153km चलेगा, कीमत 1.10 लाख

अगला लेख
More