Festival Posters

Ford को हुआ 2 अरब डॉलर का घाटा, साणंद और चेन्नई संयंत्र होंगे बंद

Webdunia
गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (20:36 IST)
नई दिल्ली। यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी फोर्ड ने भारतीय बाजार में हो रहे घाटे से परेशान होकर अपने परिचालन को पुनगर्ठित करने की योजना के तहत घरेलू बाजार में बिक्री के लिए देश में वाहन निर्माण तत्काल बंद करने की आज घोषणा की।

कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि पिछले 10 वर्षों में दो अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हो चुका है और वर्ष 2019 में 80 करोड़ डॉलर के गैर परिचालन वाली संपत्ति हटाई गई थी। इस पुनर्गठन योजना से भारत में एक टिकाऊ लाभकारी बिजनेस तैयार करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

उसने कहा कि उसकी भारतीय इकाई फोर्ड इंडिया घरेलू बाजार में बिक्री के लिए वाहन निर्माण तत्काल बंद कर रही है। चालू वर्ष की चौथी तिमाही में गुजरात के सांणद स्थित वाहन असेंबली संयंत्र में निर्यात वाले वाहनों का विनिर्माण भी बंद हो जाएगा।

इसी तरह से चेन्नई स्थित इंजन और असेंबली संयंत्र में भी अगले वर्ष की दूसरी तिमाही में उत्पादन बंद हो जाएगा। उसने कहा कि उसकी इस पहल से सीधे प्रभावित होने वाले कर्मचारियों, कर्मचारी संघों, डीलरों और आपूर्तिकर्ताओं के साथ वह इस दिशा में काम रही है।

इस अमेरिकी वाहन कंपनी ने कहा कि उसने भारतीय ग्राहकों की सेवा करने की योजना बनाई है जिसके तहत वह भारत में मुस्ताग कूपे सहित आइकॉनिक वाहनों को लांच करेगी। उसने कहा कि वैश्विक बाजार में उसकी 30 अरब डॉलर निवेश करने की योजना का लाभ दीर्घकाल में भारतीय ग्राहकों को भी होगा क्‍योंकि इसके तहत नई हाइब्रिड और मुस्ताग मैक ई जैसे इलेक्ट्रिक वाहन उतारे जाएंगे।

उसने कहा कि भारत फोर्ड के लिए कर्मचारियों के लिहाज से वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा कार्यबल वाला देश बना रहेगा। उसने कहा कि फोर्ड बिजनेस सोल्यूशंस के साथ ही फोर्ड इंडिया निर्यात के लिए इंजन का निर्माण जारी रखेगी। इसके साथ ही भारत में ग्राहक सपोर्ट परिचालन को भी जारी रखा जाएगा, जिसमें सर्विस, आफ्टरमार्केट पार्ट्स और वारंटी सपोर्ट शामिल है।

कंपनी ने कहा कि भारत में उसकी योजना फोर्ड बिजनेस सोल्यूशंस को बढ़ाना और वैश्विक वाहनों को भारतीय बाजार में बेचने की है। वैश्विक स्तर पर फोर्ड के सहयोग के लिए भारत में कंपनी की योजना 11 हजार कर्मचारियों का बिजनेस सोल्यूशंस टीम बनाने की है। यह टीम इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और बिजनेस परिचालन उत्कृष्टता केन्द्र पर ध्यान केन्द्रित करेगी।(वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

JSW MG Motor India का बड़ा ऐलान, 2026 में 4 नए मॉडल लॉन्च, 5,000 करोड़ रुपए तक का निवेश करेगी कंपनी

Maruti Suzuki Brezza अब 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ, जानिए कीमत पर पड़ेगा कितना असर

MG Majestor की एंट्री से मचेगा धमाल! 40 लाख की SUV देगी Fortuner Legender को सीधी टक्कर

Fortuner की बढ़ेगी टेंशन, धमाका करने आ रही है MG Majestor, जानिए क्या होगा खास

अगला लेख