Hanuman Chalisa

कारों पर जीएसटी उपकर बढ़ाने पर इस हफ्ते विचार कर सकता है मंत्रिमंडल

Webdunia
रविवार, 27 अगस्त 2017 (16:59 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल इस हफ्ते मौजूदा माल एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत मध्यम, बड़ी और एसयूवी कारों पर उपकर 15% से बढ़ाकर 25% करने के लिए एक अध्यादेश जारी करने पर विचार कर सकता है।
 
उल्लेखनीय है जीएसटी परिषद ने 5 अगस्त को एसयूवी, मध्यम, बड़ी और लक्जरी कारों पर जीएसटी उपकर को बढ़ाए जाने की अनुमति दे दी, क्योंकि 1 जुलाई से लागू हुई इस व्यवस्था के बाद से इन कारों के दाम पुरानी व्यवस्था के मुकाबले कम हो गए थे।
 
जीएसटी परिषद जीएसटी के लिए कर दर तय करने वाली शीर्ष इकाई है। जीएसटी प्रणाली में उपकर बढ़ाने के लिए जीएसटी (राज्यों को मुआवजा) अधिनियम-2017 की धारा-8 में संशोधन करना होगा।
 
एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रिमंडल अगले कुछ दिनों में इस संशोधन के लिए एक अध्यादेश जारी करने पर विचार कर सकता है। अधिकारी ने बताया कि उपकर में वृद्धि करने से पहले सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग और भारी उद्योग जैसे विभिन्न मंत्रालयों से सुझाव लिए जाएंगे।
 
उल्लेखनीय है कि कानून में बदलाव करने के लिए सरकारें अध्यादेश का रास्ता तब चुनती है, जब संसद का सत्र नहीं चल रहा होता है। हालांकि अध्यादेश को पूरा कानून बनाने के लिए सरकार को उसे 6 माह के भीतर संसद से मंजूर कराना होता है। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

आज खरीदार इलेक्ट्रिक कारों की ओर स्विच करने से क्यों हिचकते हैं?

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Petrol Diesel Saving Hacks : 15% से 20% तक बचेगा आपका पेट्रोल और डीजल, टेंशन नहीं लें बस अपनाएं ये आसान टिप्स

अगला लेख