Daily Horoscope
✕

महंगी हो सकती हैं कारें, इन कारों का नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

Webdunia
सोमवार, 4 दिसंबर 2017 (11:56 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2020 से पहले बने बीएस-4 मानक वाले वाहनों का पंजीकरण 30 जून 2020 के बाद रोकने के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन के लिए मसौदा अधिसूचना जारी की है। वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार ने पिछले साल बड़ा कदम उठाते हुए देश में 1 अप्रैल 2020 से यूरो-6 मानकों वाले ईंधन की आपूर्ति का निर्णय किया गया था।
 
केंद्रीय मोटर वाहन नियम में संशोधन के लिए मसौदा अधिसूचना जारी करते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हितधारकों, प्रभावित व्यक्तियों और जनता से 20 दिसंबर तक आपत्ति और सुझाव आमंत्रित किए हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि इन नियमों को केंद्रीय मोटर वाहन (संसोधन) नियम, 2017 कहा जाएगा और आधिकारिक राज-पत्र में अंतिम प्रकाशन की तिथि से यह नियम लागू होगा।
 
वेबदुनिया ने इस मामले पर खबर प्रकाशित की थी। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
 
अधिसूचना में कहा गया है, "1 अप्रैल, 2020 से पहले निर्मित भारत स्टेज-4 उत्सर्जन मानक वाले नए वाहन 30 जून, 2020 के बाद पंजीकृत नहीं होंगे।'  अधिसूचना में आगे कहा गया है कि बीएस-4 मानक के अनुरूप 1 अप्रैल 2020 से पहले बने एम और एन श्रेणी के नए वाहन, जिनकी बिक्री चेसी के रूप में होती है, 30 सितंबर के बाद पंजीकृत नहीं हो सकेंगे। जिन वाहनों में चार पहिए होते हैं और यात्रियों को ले जाने के लिए इस्तेमाल होते हैं 'एम' श्रेणी में अंतर्गत आते हैं जबकि वह वाहन जिनमें कम से कम चार पहिए होते हैं और माल ढोने के काम आते हैं उन्हें 'एन' श्रेणी में रखा जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

अगला लेख