Daily Horoscope
✕

ऑडी क्यू7 ब्लैक एडिशन हुआ भारत में लांच, केवल 100 कारें ही मिलेंगी

Webdunia
शनिवार, 14 सितम्बर 2019 (17:46 IST)
ऑडी ने क्यू7 का ब्लैक एडिशन लांच किया है। इसे पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में पेश किया गया है। पेट्रोल वर्जन की कीमत 82.15 लाख रुपये और डीजल वर्जन की कीमत 86.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। भारत में केवल इसकी 100 यूनिट ही बेची जाएंगी।

ऑडी क्यू7 ब्लैक एडिशन को मौजूदा मॉडल से ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए कंपनी ने इस में कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं। इसकी फ्रंट ग्रिल पर ग्लोसी ब्लैक फिनिश, साइड एयर इनटेक और डोर स्ट्रिप दी गई है। कार की रूफ, रूफ रेल्स, अलॉय व्हील और साइड विंडो फ्रेम पर भी ग्लोसी ब्लैक फिनिश दी गई है। पीछे वाले हिस्से में मैट ब्लैक ट्रिटमेंट दिया गया है।

क्यू7 ब्लैक एडिशन को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में पेश किया गया है। पेट्रोल वर्जन में 2.0 लीटर इंजन लगा है, जो 251 पीएस की पावर और 370 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। डीजल वर्जन में 3.0 लीटर इंजन लगा है, इसकी पावर 248 पीएस और टॉर्क 600 एनएम है। दोनों इंजनों के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है।

ब्लैक एडिशन में रेग्यूलर मॉडल वाले फीचर दिए गए हैं। इस लिस्ट में अडेप्टिव एयर सस्पेंशन, 12.3 इंच वर्चुअल कॉकपिट, बोस 3डी साउंड सिस्टम, एमएमआई नेविगेशन और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर शामिल हैं। इसका मुकाबला वोल्वो एक्ससी90, बीएमडब्ल्यू एक्स5, जीप ग्रैंड चेरोकी और मर्सिडीज़-बेंज जीएलई से है।
Courtesy : CarDekho.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

नवीनतम

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

PUC Rules 2026 : गाड़ी चलाने वालों के लिए जरूरी खबर, पीयूसी नियमों में होने वाला है बड़ा बदलाव, जानिए आम आदमी पर क्या पड़ेगा असर

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

अगला लेख